आपका राशिफल- 15 जून, 2025

Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Jun, 2025 09:06 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में हर फैसला समझदारी से लें। परिवार के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में हर फैसला समझदारी से लें। परिवार के साथ कोई ट्रिप प्लान कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। घर में किसी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। घर के कामों को पूरा करने में पार्टनर से सहायता मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाज़ी न करें। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग है। आमदनी के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। युवा विदेश में जाकर पढ़ाई करने का मन बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल का माहौल आपके लिए फेवरेबल रहेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहे, किसी से भी अपनी निजी बातें शेयर न करें। सिंगल जातकों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। ऑफिस में सबके साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें। वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाने की ज़रुरत है। माता पिता से किसी बात पर डांट पड़ सकती है। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। सिंगल जातक पहली ही नज़र में  किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। व्यापार में अचानक से मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातक आज डील साइन कर सकते हैं। वाणी में  मिठास बना कर रखें। नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। परिवार को समय ज़रुर दें। आज सिर दर्द हो सकता है, ख्याल रखें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों धन लाभ हो सकता है। आर्किटेक्ट के काम से जुड़े लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापार से जुड़ा कोई भी फैसला करने से पहले माता पिता या जीवनसाथी से सलाह ज़रूर कर लें। कामकाज के चलते भागदौड़ करनी पड़ सकती है। संतान के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से मिलने जा सकते हैं। समाज में आपके काम की तारीफ हो सकती है। सेहत का ख्याल रखने की ज़रुरत है।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!