आपका राशिफल- 4 अगस्त, 2025

Edited By Updated: 04 Aug, 2025 07:50 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अपनी पुरानी गलतियों से सबक लें और उसके अनुसार ही अगला कदम बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अपनी पुरानी गलतियों से सबक लें और उसके अनुसार ही अगला कदम बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। व्यापार के लिहाज़  से दिन सही रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
 
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। युवाओं कि कामकाज के सिलसिले में नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। परिवार में चल रही समस्याओं का समझदारी से समाधान कर लेंगे। प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।
 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। साझेदारी के काम में पारदर्शिता बनाए रखें। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातक आज किसी के भी मामले में अपनी राय न दें। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
 
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी बदले का सोच रहे थे तो अच्छे अवसर मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी चिंता आज खत्म हो जाएगी।  वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।
 
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन आगमन के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रेमी के साथ मतभेद दूर होंगे। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों को  पढ़ाई में फोकस बनाने की ज़रुरत है। बहन - भाई से किसी बात पर बहस  हो सकती है। व्यापार में पिता जी की सलाह काम आ सकती है। सेहत के लिहाज़  से दिन ठीक रहेगा।  

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। मन में किसी के भी द्वेष न रखें। कानूनी मामलों में आज राहत मिल सकती है। नींद पूरी न होने से थकावट महसूस हो सकती है। 

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। घर में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। कोई पुराना मित्र अचानक से मिलने आ सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। घर से जुड़ी ज़िम्मेदारियां बढ़ सकती है। किसी को उधार देने से पहले सोच लें। सेहत के लिहाज़ से दिन  सामान्य रहेगा।
 
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में नई रणनीति अपनाना फायदेमंद रहेगा। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं डिनर पर जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।
 
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का प्रेशर पहले के मुकाबले कम रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले सही रहेगी। आज कोई अधूरा सपना पूरा हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। पार्टनर की सलाह आज खास मददगार साबित हो सकती है। किसी अनजान से दोस्ती करने से पहले उसके बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर लें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत का ख्याल रखें। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!