आपका राशिफल- 15 सितंबर, 2025

Edited By Updated: 15 Sep, 2025 07:09 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। भाई-बहन से किसी बात पर बहस  हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग है। सेहत का ख्याल रखें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। बेरोज़गार लोगों को काम मिल सकता है। भाई-बहन से किसी बात पर बहस  हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग है। सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में मनमुटाव पैदा हो सकता है। पुरानी परेशानियों पहले के मुकाबले कम हो जाएगी। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के नए संपर्क बन सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज पैसों के निवेश में जल्दबाज़ी न करें। खर्चों पर नियंत्रण करने की ज़रुरत है। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है। आज बाहर का खाना न खाएं।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पुराने रुके कामों को पूरा करने में दोस्तों का सहयोग मिल सकता है। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। सिंगल जातक आज किसी से अपने मन की बात कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। युवाओं अपने भविष्य के लेकर माता पिता से बात कर सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पैसों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
 
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को शत्रुओं से सावधान रहने की ज़रुरत है। संतान पक्ष से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर पर आपके विवाह की बात चल सकती है। माता पिता की सेहत का ख्याल रखें।
 
वृश्चिक राशि
वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में जल्दबाज़ी न करें। आज समाज में आपके व्यवहार की तारिफ हो सकती है। अगर किसी बात की परेशानी है तो किसी करीबी से साझा कर सकते हैं। सेहत में उतार चढ़ाव महसूस हो सकता है।
 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आज थकावट महसूस हो सकती है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापारियों को मनचाही डील मिल सकती है। प्रेम संबंधों में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। भाई-बहन के साथ चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। सेहत पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की मिल सकती है। जीवनसाथी को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका कोई खास आपसे दिल की बात बोल सकता है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
 
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवा खुद का काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आज किसी पर भी बेवजह क्रोध न करें। सेहत सामान्य रहेगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!