Edited By Sarita Thapa,Updated: 31 Jul, 2026 06:44 AM
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापारियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापारी जिस डील को पाने के लिए लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, वह आज मिल सकती है। संतान की सफलता से मन प्रसन्न हो सकता है। आज घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन करवा सकते हैं। बदलते मौसम के चलते गले से जुड़ी समस्या से राहत मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारिफ हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, आराम करें।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कारोबार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। आज खाने-पीने पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कामकाज के चलते लंबी दूरी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिल सकती है, जिससे घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। धन से जुड़ी परेशानी से भी राहत मिल सकती है। वाहन चलाते समय पूरी सावधानी रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास पहले से अधिक गहरा होगा। सेहत सही रहेगी।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के लिए नई संभावना मिलेगी। आर्थिक स्थिति को लेकर चल रही चिंता कम होगी। परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में समय बीतेगा। अधिक तनाव लेने से बचें।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नए व्यापारियों को बड़ी डील मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ बाहर जा सकते हैं। बच्चे आज किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम के बोझ आज कम हो सकता है, जिससे थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। कमर पर अधिक दबाव न डालें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत आपके लिए लाभदायक साबित होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। पर्याप्त नींद लेना न भूलें।
मीन राशि वालों आज का दिन उम्मीद से अधिक शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से किया गया प्रयास आज रंग ला सकता है। कारोबार में रुका हुआ काम दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। किसी करीबी का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। हल्का और संतुलित भोजन आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ