आज का राशिफल- 31 अगस्त 2026

Edited By Updated: 31 Aug, 2026 07:10 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। बिज़नेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। बिज़नेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ किसी दूर स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आज सिर दर्द परेशान कर सकता है, आराम करें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उम्मीदों से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके काम आज गति पकड़ सकते हैं। परिवार में किसी नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। पहले से कहीं निवेश किया हुआ पैसा सूत समेत वापस मिल सकता है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज मन पहले से ज्यादा तरोताज़ा महसूस करेगा। पैसों के मामले में संभलकर चलने की ज़रूरत है। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। व्यापार में विकास से जुड़ी योजनाएं सफल साबित हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी वाणी पर काबू बनाए रखें, नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिल सकता है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत खराब हो सकती है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पार्टनर के साथ बाहर लंच पर जाने का प्लान बन सकता है। बिज़नेस करने वालों को किसी डील को हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी और के मामले में दखल न दें। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नज़र आ सकती है। प्रेमी आपसे अपने दिल की बात कह सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन बेहतर रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसरों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है। जो युवा खुद का काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें माता-पिता से सहयोग मिल सकता है। घर से जुड़ी वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है, नज़रअंदाज़ न करें, आराम करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार साबित हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले सारी जानकारी प्राप्त कर लें। बड़े भाई या बहन का रिश्ता पक्का हो सकता है। माता जी के साथ घर के सामान की खरीदारी के लिए जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को मेहनत के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। माता-पिता से किसी बात पर बहस हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, नहीं तो सेहत पर असर हो सकता है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने से गलतफहमियां खत्म हो सकती हैं। व्यापार में किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा न करें। युवाओं को पसंद की कंपनी में काम मिल सकता है। तले-भुने खाने से परहेज़ करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो परिवार के लिए समय ज़रूर निकाले। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।  

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। दोस्तों के साथ किसी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी खास की एंट्री हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन बेहतर रहेगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!