Akal Takht Sahib: नामधारी सिखों की अकाल तख्त साहिब से अपील, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पंथ रत्न से किया जाए सम्मानित

Edited By Updated: 18 Jul, 2024 07:41 AM

akal takht sahib

नामधारी सम्प्रदाय के सिखों ने अपने मौजूदा मुखी ठाकुर दलीप सिंह के आदेशों पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार श्री साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी से विनती की है कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

लुधियाना (स.ह): नामधारी सम्प्रदाय के सिखों ने अपने मौजूदा मुखी ठाकुर दलीप सिंह के आदेशों पर अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार श्री साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह जी से विनती की है कि भारत के पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पंथ रत्न से सम्मानित किया जाए।

सम्प्रदाय द्वारा सूबा अमरीक सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह 10 साल भारत के प्रधानमंत्री रहे जिससे सिख पंथ की शान पूरी दुनिया में बढ़ी। उस समय उनके साथ कई अन्य केसाधारी सिख भारत सरकार में बहुत सारी उच्च पदवियों पर विराजमान हुए, जिस कारण वह समय सिख पंथ का स्वर्ण काल कहा जा सकता था।

उन्होंने कहा कि उस समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व अलावा जनरल जे.जे. सिंह व जनरल बिक्रम सिंह भारतीय सेना के कमांडर-इन-चीफ रहे जबकि मोंटेक सिंह आहलूवालिया योजना कमीशन के वाइस चेयरमैन व मनोहर सिंह मुख्य चुनाव कशिनर के पद पर विराजमान थे।

सूबा अमरीक सिंह ने कहा कि इस कारण मनमोहन सिंह जी पंथ रत्न के योग्य हैं और अकाल तख्त साहिब द्वारा उन्हें पंथ रत्न उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए है। उन्होंने कहा कि संभव है कांग्रेस पार्टी में होने कारण मनमोहन सिंह जी को पंथ रत्न का सत्कार न दिया गया हो पर कांग्रेस या किसी भी राजनीतिक पार्टी में शामिल हाने कारण किसी भी मनुष्य की सिखी में कोई फर्क नहीं पड़ता। बेशक मनमोहन सिंह कांग्रेस में हैं पर वह सिख हैं।

इस मौके पर भूपिन्द्र कौर ने बताया कि मनमोहन सिंह की ईमानदारी ने पूरे संसार में सिखों के लिए अनोखा उदाहरण पेश किया है। पंथ की इस महान हस्ती को जल्दी ही पंथ रत्न के सम्मान से नवाज देना चाहिए है। इस मौके पर संत साहिब सिंह, सिमरनजीत कौर, मनदीप कौर, परमजीत कौर, प्रितपाल सिंह, अरविंदर सिंह, नवतेज सिंह व अन्य उपस्थित थे।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!