Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दरबार में 'प्रथम पूजा', उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किए दर्शन

Edited By Updated: 30 Jun, 2026 10:07 AM

amarnath yatra 2026

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अमरनाथ की पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ की। इसके साथ ही वार्षिक तीर्थयात्रा की औपचारिक शुरूआत हुई। उप-राज्यपाल ने बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा और सभी की शांति, समृद्धि,...

श्रीनगर/जम्मू (कमल): उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन अमरनाथ की पवित्र गुफा में ‘प्रथम पूजा’ की। इसके साथ ही वार्षिक तीर्थयात्रा की औपचारिक शुरूआत हुई। उप-राज्यपाल ने बाबा बर्फानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा और सभी की शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य और भलाई के लिए प्रार्थना की।

उप-राज्यपाल ने बाबा बर्फानी के सभी भक्तों को हृदय से निमंत्रण दिया और उनसे बड़ी संख्या में पवित्र यात्रा में शामिल होने और आध्यात्मिक अनुभव लेने का आह्वान किया। एल.जी. सिन्हा ने कहा कि यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है इसलिए प्रशासन, अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय, सर्विस प्रोवाइडर और वालंटियर पूरी तरह से मिलकर काम कर रहे हैं। हर कोई तीर्थयात्रियों के लिए एक परेशानी मुक्त और यादगार यात्रा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। 
 
गौर रहे कि अमरनाथ श्राइन बोर्ड हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा पर पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' का आयोजन करता है। इस साल की 57 दिनों की तीर्थयात्रा 3 जुलाई 2026 को औपचारिक रूप से शुरू होगी।

इस अवसर पर डी.जी.पी. नलिन प्रभात, पुलिस हैडक्वार्टर में स्पैशल डी.जी. (को-आर्डिनेशन) एस.जे.एम. गिलानी, उप-राज्यपाल के प्रधान सचिव एवं श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मनदीप भंडारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!