Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के पहले ही दिन 12,000 भक्तों ने किए हिमलिंग के दर्शन, बम-बम भोले से गूंजी घाटी

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 04:54 PM

amarnath yatra 2026

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के पहले दिन 12,000 भक्तों ने किए दर्शन। बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों से यात्रा शुरू। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच दूसरा जत्था जम्मू से रवाना।

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ की 57 दिवसीय सालाना तीर्थयात्रा के पहले दिन 12 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन किए। अमरनाथ यात्रा तड़के शुरू हुई। यह यात्रा एक ही समय पर दो रास्तों अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे नुनवान-पहलगाम रास्ते से और गांदरबल जिले में छोटे लेकिन ज्यादा खड़ी चढ़ाई वाले 14 किलोमीटर लंबे बालटाल रास्ते से शुरू हुई। 

वहीं अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 3,800 से अधिक श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना हुआ।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!