Animated film Mahaprabhu Jagannath: एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ पर गहराया विवाद, पुरी शंकराचार्य ने की रिलीज रोकने की मांग

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 12:50 PM

animated film mahaprabhu jagannath

भगवान जगन्नाथ पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ और प्रस्तावित धारावाहिक ‘जय जगन्नाथ’ को लेकर विवाद गहरा गया है। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने 28 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘एनिमेटेड’ फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ पर पूर्ण...

पुरी (एजैंसी): भगवान जगन्नाथ पर आधारित एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ और प्रस्तावित धारावाहिक ‘जय जगन्नाथ’ को लेकर विवाद गहरा गया है। पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने 28 अगस्त को रिलीज होने वाली ‘एनिमेटेड’ फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।     

पुरी के 12वीं सदी के श्री जगन्नाथ मंदिर के सर्वोच्च धार्मिक निकाय ‘मुक्ति मंडप पंडित सभा’ के स्थायी अध्यक्ष शंकराचार्य ने इस संबंध में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति (एस.जे.टी.एम.सी.) के अध्यक्ष गजपति महाराजा दिव्य सिंह देव को पत्र लिखा। यह पत्र बुधवार को मीडिया के साथ सांझा किया गया। 

पुरी के शंकराचार्य ने पत्र में कहा, “भगवान जगन्नाथ और अन्य देवी-देवताओं के विकृत (कार्टून) रूपों तथा अप्रामाणिक ‘लीला’ चरित्रों को किसी भी माध्यम से दिखाने वाली फिल्मों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।”  

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!