आज का राशिफल- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 23 May, 2020 07:04 AM

ank jyotish rashifal

1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 के स्वामी सूर्य देव हैं। आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार को बढ़ाने का सही समय है। शेयर बाज़ार में निवेश करें, सफ़लता मिल सकती है।
शुभ रंग– संतरी, लाल 

2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 के स्वामी चन्द्र देव हैं। आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले विचार जरूर कर लें, भविष्य में इस का असर जरुर नज़र आएगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग – सफ़ेद

3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति देव हैं। आज आमदनी अठन्नी खर्चा रूपया होगा। खर्चों पर अंकुश लगाएं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। संतान पक्ष से समस्या हो सकती है।
शुभ रंग– पीला 


4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 है। मूलांक 4 के स्वामी राहु देव हैं। आज पैसों के लेन-देन से सावधान रहना चाहिए। यात्रा से बचें। आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। संतान से वाद-विवाद हो सकता है।
शुभ रंग – स्लेटी 

5, 14 और 23 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 है। मूलांक 5 के स्वामी बुध देव हैं। आज का दिन व्यापार के लिए उत्तम रहेगा। बुद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करने का विचार आ सकता है।
शुभ रंग – हरा 

 
6, 15 और 24 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 है। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र देव हैं। आज प्रेम संबंधो में मधुरता आएगी। पति-पत्नी का सम्बन्ध मजबूत होगा। आज वाहन चलाते समय विशेष सावधान रहें। व्यापार में लेन-देन भी न करें।
शुभ रंग – चमकीला सफ़ेद, चटक रंग 


7, 16 और 25 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 है। मूलांक 7 के स्वामी केतु देव हैं। आज किसी छोटी यात्रा का योग बन रहा है। संतान से सम्बंधित सब कार्य आज पूर्ण होंगे। आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट लगने की संभावना है।
शुभ रंग – भुरा और हल्का पीला

 
8, 17 और 26 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 है। मूलांक 8 के स्वामी शनि देव हैं। योजनाबद्ध कार्य करना आज के दिन बेहतर होगा, बिना सोचें-समझें किए गए कार्य में निराशा हाथ लगेगी। विवाहिक जीवन आज सुखमय रहेगा। किसी असहाय व्यक्ति की मदद करना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग – काला, नीला


9, 18 और 27 दिनांक को जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 है। मूलांक 9 के स्वामी मंगल देव हैं। आज बाहर घुमने की जगह घर में एन्जॉय करें। परिवार के साथ समय बिताएं। दिन जोश से भरा रहेगा। छोटी सी बात को बढ़ाएं नहीं।
शुभ रंग – लाल 

आचार्य लोकेश धमीजा 
gurukulastro@gmail.com

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!