आज का राशिफल 30 जून, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 30 Jun, 2020 07:43 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। दिन आत्मविश्वास से भरा होगा।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। दिन आत्मविश्वास से भरा होगा। आज जो भी काम करेंगे उस में विजय प्राप्त होगी। चापलूसों से दूरी बनाने की कोशिश करें।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। दस्तावेजों को खूब अच्छे से पढ़ कर हस्ताक्षर करें। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है।
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। आज आपके उत्कर्ष का दिन है। थोड़े से यत्न से आप अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार के दृष्टिकोण से भी दिन अच्छा रहेगा।
उपाय- पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु देव करते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी कठिनाइयों से भारी होगी किन्तु शाम होते-होते सब उलझने समाप्त हो जाएंगी। अचानक धन लाभ हो सकता है।
उपाय- सिर पर टोपी पहनें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम है। प्रतियोगिता में सफ़लता मिलेगी। घर-परिवार के साथ दिन ख़ुशी से निकलेगा।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। आज घर के साज-सज्जा में दिन निकलेगा। नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय- नंगे पैर घर में न घूमें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातको का प्रतिनिधि केतु देव करते हैं। अचानक ही घर में कोई अस्वस्थ महसूस करेगा। मन धार्मिक कामों में लगेगा। शाम को किसी को भी पैसे उधार न दें।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। आज अपने व्यक्तित्व को टटोलने का समय है। मन थोड़ा उदास और बैचेन रहेगा। बिना किसी कारण आपके रिश्तेदार आप की आलोचना करेंगे।
उपाय- शनि देव की आराधना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। दिन सौभाग्यशाली रहेगा। पिछले दिनों जो उधार दिया था वो ब्याज समेत वापस मिलेगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!