अब राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने उठाया खौफनाक कदम, शादी की शॉपिंग से लेकर हर सुख-दुख में था साथ

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 10:45 PM

now raja raghuvanshi s close friend has taken a dangerous step

शिलॉग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। राजा रघुवंशी के बेहद करीबी दोस्त 34 वर्षीय अर्पित चौहान ने 2 अक्टूबर को अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। राजा की मौत के बाद अर्पित कई महीनों तक सदमे में...

इंदौर: शिलॉग में हुए चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। राजा रघुवंशी के बेहद करीबी दोस्त 34 वर्षीय अर्पित चौहान ने 2 अक्टूबर को अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। राजा की मौत के बाद अर्पित कई महीनों तक सदमे में रहा था, लेकिन बाद में उसने संभलकर राजा के परिवार में बेटे की तरह रहकर उनके ट्रांसपोर्ट कारोबार की जिम्मेदारी संभाल ली थी।

ससुराल में की खुदकुशी, 3 साल की बेटी व पत्नी को छोड़ गए अर्पित
अर्पित चौहान पहले इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहता था। करीब चार से पांच महीने पहले वह अपनी पत्नी और 3 साल की बेटी के साथ अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित अपने ससुराल में रहने आ गया था, जहां उसने यह खौफनाक कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, अर्पित ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था और जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद 2 अक्टूबर को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

फांसी से पहले की पूजा, सोशल मीडिया पर लिखा— 'नियंत्रण बहुत जरूरी है'
जान देने से पहले अर्पित ने घर में पूजा-पाठ किया था। सुबह करीब 10:49 बजे उसने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस पोस्ट किया, जिसमें लिखा था: "नियंत्रण बहुत जरूरी है, अगर आमदनी कम हो तो खर्चों पर और आमदनी ज्यादा हो तो शब्दों पर"। यह स्टेटस लगाने के करीब एक घंटे बाद दोपहर लगभग 12 बजे अर्पित ने ससुराल में फांसी लगा ली।

कारोबार की संभाल रहे थे कमान, अक्सर सपने में आता था राजा
शिलॉग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से अर्पित गहरे आघात में था। जब वह धीरे-धीरे सामान्य होने लगा, तो उसने राजा के परिवार को सहारा दिया और इंदौर के ढक्कन वाला कुआं स्थित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से अटैच राजा की गाड़ियों व पूरे ट्रांसपोर्ट बिजनेस को संभालना शुरू कर दिया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राजा की मौत के बाद अर्पित अक्सर सदमे में रहता था और उसे राजा सपने में नजर आता था।

पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही अन्नपूर्णा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब अर्पित के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया स्टेटस, परिजनों तथा करीबी लोगों से पूछताछ कर खुदकुशी के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!