14 साल की उम्र में खरीदा Bitcoin, 23 में 105 करोड़ की संपत्ति का दावा, कौन हैं यश सूर्यवंशी?

Edited By Updated: 03 Oct, 2026 10:40 PM

bought bitcoin at the age of 14 claims property worth rs 105 crore at 23

14 साल की उम्र में जब बच्चे जेब खर्च का हिसाब लगाते हैं, तब महाराष्ट्र के रत्नागिरी (चिपळून) में जन्मे यश राजाराम सूर्यवंशी ने बिटकॉइन (Bitcoin) की दुनिया में कदम रखा था। उस समय बिटकॉइन की कीमत लगभग 968 डॉलर थी। बचपन में बुलिंग और बॉडी-शेमिंग का...

नेशनल डेस्कः 14 साल की उम्र में जब बच्चे जेब खर्च का हिसाब लगाते हैं, तब महाराष्ट्र के रत्नागिरी (चिपळून) में जन्मे यश राजाराम सूर्यवंशी ने बिटकॉइन (Bitcoin) की दुनिया में कदम रखा था। उस समय बिटकॉइन की कीमत लगभग 968 डॉलर थी। बचपन में बुलिंग और बॉडी-शेमिंग का शिकार होने तथा कॉलेज के दौरान डिप्रेशन व इलाज से गुजरने वाले यश ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज 105 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खड़ी कर ली है।

बुलिंग और तनाव से लेकर शून्य से शुरुआत तक का सफर
30 अगस्त 2003 को चिपळून में जन्मे यश का शुरुआती जीवन काफी कठिन रहा। सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में वे अकेलेपन और बुलिंग का शिकार थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने तीन यूट्यूब चैनलों के लिए वीडियो एडिटिंग का काम शुरू किया और कभी-कभी केवल तीन घंटे ही सो पाते थे। हालांकि, डोमेन फ्लिपिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग में एक समय उन्होंने अपने सारे पैसे गंवा दिए थे। इसके बाद उन्होंने खुद को शिक्षित किया, अपनी सोच बदली और शून्य से दोबारा शुरुआत की।

60 करोड़ के बिटकॉइन और 145 स्टार्टअप्स में निवेश
दिसंबर 2024 की एक रिपोर्ट के अनुसार, यश के पास लगभग 60 करोड़ रुपये मूल्य की बिटकॉइन होल्डिंग्स थीं और उन्होंने बैंकॉक में 145 स्टार्टअप्स में निवेश किया था। यश 'सूर्यवंशी वेंचर्स' और 'टेक्नोसाइबर फाइनेंस कंसल्टेंसी' का संचालन करते हैं। 'सूर्यवंशी वेंचर्स' के ग्राहकों की संख्या वर्ष 2023 के 35,000 से बढ़कर 2025 में 2,00,000 से अधिक हो गई, जिसका टर्नओवर 10 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसका मुख्यालय बैंकॉक में है तथा मुंबई, पुणे, चंडीगढ़ और हैदराबाद जैसे भारतीय शहरों में भी इसके कार्यालय हैं।

105 करोड़ की संपत्ति और 21 करोड़ का इनकम टैक्स
दिसंबर 2025 तक यश की कुल संपत्ति का मूल्यांकन 105 करोड़ रुपये आंका गया, जिसमें मुंबई (पवई, गोरेगांव), बेंगलुरु, चिपळून और बैंकॉक में संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास 10 से अधिक लग्जरी गाड़ियों का काफिला है, जिनमें बीएमडब्ल्यू एक्स5, बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज, टोयोटा फॉर्च्यूनर, थार और मर्सिडीज जीएलएस शामिल हैं। जनवरी 2026 में एक टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, 22 वर्ष की उम्र में उन्होंने 21 करोड़ रुपये का आयकर (Income Tax) चुकाया था।

उच्च शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय पहचान
यश के शैक्षणिक परिचय में एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी से बीबीए, आईआईटी मद्रास से डेटा साइंस में बैचलर, म्यूनिख यूनिवर्सिटी से बीटेक और येल से कॉर्पोरेट फाइनेंस डिप्लोमा शामिल हैं। इसके अलावा कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिल्स से 3.88 जीपीए और स्वर्ण पदक के साथ एआई व मशीन लर्निंग में बीटेक की डिग्री तथा मेलबर्न बिजनेस स्कूल में प्रवेश की बात भी सामने आई है। उन्हें 'एंट्रेप्रेन्योर ऑफ द ईयर', 'सीईओ ऑफ द ईयर' और थाईलैंड के शीर्ष तीन फाइनेंस कंसल्टेंट्स में भी गिना गया है।

डिस्क्लेमर: (यह कहानी एक सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इसमें दिए गए डेटा, जिसमें आंकड़े, बैकग्राउंड और नतीजे शामिल हैं, पंजाब केसरी ने अलग से वेरिफाई नहीं किया है। यह आर्टिकल सिर्फ़ जानकारी देने के लिए है, और पढ़ने वालों को सलाह दी जाती है कि कंटेंट के आधार पर कोई नतीजा निकालने या कोई फ़ैसला लेने से पहले वे अपनी समझ का इस्तेमाल करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!