आज का राशिफल 18 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 18 Sep, 2021 07:39 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप किसी साहसिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। ऑफिस में बॉस की मदद से आपके काम पूरे होंगे, जिससे आपके काम की प्रशंसा होगी।
उपाय- लाल रंग के फूल मंदिर में अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज के दिन आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। परिस्थितियों की परिपक्वता के कारण कुछ मन की भावनाएं दबानी पड़ सकती हैं। क्रोध पर काबू रखें। माता पक्ष से कोई लाभकारी समाचार मिल सकता है।
उपाय- माता के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए अच्छा रहेगा। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें।
उपाय- सूर्य को जल दे।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई अनैतिक कार्य करने से बचें। व्यर्थ ही पुलिस विभाग के संपर्क में आना पड़ सकता है, सूझबूझ से काम लें। किसी दोस्त की सलाह आपको विचारों की उधेड़बुन से बाहर निकाल सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपका उतावलापन आपके काम बिगाड़ सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। वाणी पर संयम रखें। आज आपकी वाक कला आपके कार्य सफल होने का आधार बन सकती है।
उपाय- भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आप घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप खाने में कुछ अच्छा बनाने की कोशिश करेंगे। अग्नि संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें। कपड़ों से सम्बंधित व्यापार शुरू कर सकते हैं।
उपाय- मंदिर में आटा दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज वाहन धीरे चलाएं। दुर्घटना के योग बनते हैं। आज यात्रा में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। संतान के लिए अकस्मात खर्चा करना पड़ेगा।
उपाय- मोटे कपड़ों का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई काम आलस्य के कारण अधूरा रह सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी मामले में सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलायें।
उपाय- सरसों के तेल का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन शुभ रहेगा। किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में छोटी यात्रा करनी पड़ेगी। भाइयों और मित्रों की मदद से व्यापार में लाभ मिलेगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!