आज का राशिफल 23 जून, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 23 Jun, 2022 07:34 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में आज वातावरण

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। नौकरी में आज वातावरण आपके अनुकूल होगा। जिस कारण आज आपका प्रदर्शन सराहनीय होगा। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने में अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। माता की मदद से कोई संपत्ति मिलने की सम्भावना है। आज व्यवसाय के लिए छोटी यात्रा संभव है। रोजमर्रा के कामों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ मिलेगा।
उपाय- चांदी के पात्र में दूध पियें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अपने अधीनस्थों की मदद से आपकी व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। लम्बे समय से अटके कामों को आज सफलतापूर्वक पूर्ण करेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान मिलेगा।
उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कुछ बनते कामों में अड़चने आने से मन विचलित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों से बातचीत करके मन प्रसन्न होगा। नव विवाहित जोड़ों को संतान सम्बन्धी कोई शुभ समाचार मिलेगा।
उपाय- धर्म स्थान में सेवा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आप अपनी बौद्धिक क्षमता से लाभ प्राप्त करेंगे, जिससे आत्मविश्वास में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। काम में व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज अविवाहित व्यक्तियों के जीवन में प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। आय से अधिक व्यय करने से मासिक बजट हिल जायेगा इसलिए आपको अपनी महत्वकांक्षाओं पर अंकुश लगाने की जरूरत है।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

लव राशिफल 23 जून- तुम से दिल लगाने की सजा है...

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। लेखन के काम से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा। भाग्य से अधिक अपने कर्म पर भरोसा करें। नौकरी प्राप्ति के लिए दी गयी परीक्षा में अनुकूल परिणाम मिलने की सम्भावना है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- शमी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरुरत है अन्यथा इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आर्थिक मुद्दों पर आज किसी अपने से बहसबाजी होने की सम्भावना है।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!