आज का राशिफल 17 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 05:06 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दों पर आपके द्वारा दी गई सलाह घर के सभी सदस्यों को

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। पारिवारिक मुद्दों पर आपके द्वारा दी गई सलाह घर के सभी सदस्यों को पसंद आए, यह आवश्यक नहीं है, इसलिए प्रतिक्रिया को सहजता से स्वीकार करें। पिता के साथ किसी विषय को लेकर वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है, ऐसे में संवाद में संयम और सम्मान बनाए रखना आवश्यक होगा।
उपाय- सूर्यदेव को लाल वस्त्र या लाल फूल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज बिना सोचे-समझे कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि धैर्य और विवेक से लिया गया निर्णय ही भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। माता के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- सफेद चीजों का दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आर्थिक स्थिति आज आपके पक्ष में बनी रहेगी और धन संबंधी मामलों में संतोषजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के बड़ों की सलाह आपके किसी रुके काम को पूरा करने में आपकी मदद करेंगे।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परम्पराओं का पालन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज भविष्य से संबंधित योजनाओं पर परिवार के साथ सार्थक चर्चा करेंगे, जो आपके भविष्य की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने की पूरी संभावना है, जिससे लंबे समय से चली आ रही आपकी चिंता दूर होगी।
उपाय- सिर ढक कर रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के वाद-विवाद और अनावश्यक बहस से स्वयं को दूर रखना ही आपके लिए हितकर रहेगा, क्योंकि छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है। भाई-बहनों के बीच छोटी-मोटी नोक-झोंक भी चलती रहेगी।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युवाओं को नई बातों को स्वीकार करते समय प्रारंभ में असहजता या तकलीफ महसूस हो सकती है, लेकिन घबराने के बजाय धैर्य रखें और केवल सकारात्मक बदलाव पर ध्यान केंद्रित करते रहें, सफलता धीरे-धीरे आपके पक्ष में आती दिखाई देगी।
उपाय- श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कई दिनों से जिस व्यवसायिक समस्या का आप सामना कर रहे हैं, उसे हल करने के लिए सबसे पहले आपको अपना नजरिया बदलने की आवश्यकता होगी, क्योंकि अक्सर परिस्थितियां नहीं बल्कि उन्हें देखने का दृष्टिकोण ही तनाव का कारण बनता है।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज रुके हुआ धन वापस मिलने से आपको आर्थिक राहत मिलेगी और मन को स्थिरता तथा संतुष्टि का अनुभव होगा। अपने स्वभाव में लचीलापन और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की क्षमता विकसित होगी।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपने महत्वपूर्ण और प्राथमिक कामों को आज दिन के पहले भाग में पूरा करने की कोशिश करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की असुविधा न हो। दोपहर के बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं और बनते हुए कार्यों में किसी के हस्तक्षेप के कारण बाधाएं आने की आशंका है।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!