Edited By Niyati Bhandari,Updated: 11 Feb, 2026 01:02 PM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से आनंद, उल्लास और
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर में रिश्तेदारों के आगमन से आनंद, उल्लास और अपनापन भरा माहौल बना रहेगा, जिससे पारिवारिक वातावरण और अधिक खुशनुमा हो जाएगा। व्यवसायिक गतिविधियों में तेज़ी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए राहत की बात यह है कि लक्ष्य पूरा करने के लिए जो मेहनत और प्रयास उन्होंने किए हैं, वे सफल होते दिखाई देंगे और उन्हें अपने परिश्रम का उचित परिणाम मिलने की संभावना बढ़ेगी।
उपाय- चांदी धारण करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। बीती हुई नकारात्मक बातों को बार- बार याद करने के बजाय वर्तमान में रहना और मौजूदा परिस्थितियों पर ध्यान देना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगा। वैवाहिक संबंधों में आपसी समझ और मधुरता बनी रहेगी, जो मानसिक संतोष प्रदान करेगी।
उपाय- मंदिर में पुजारी को पीले रंग के वस्त्र दान करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद या अनावश्यक बहस में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट न करें, क्योंकि इससे रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। संतान विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की अपनी इच्छा आपके सामने जाहिर करेगी।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र पर अपनी उपस्थिति बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा और आपको सलाह दी जाती है कि सहकर्मियों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें, क्योंकि लापरवाही या अनदेखी से नुकसान होने की संभावना बन सकती है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता महसूस होगी, ताकि कामकाज अधिक व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ सके। शाम को जीवनसाथी के साथ खरीदारी का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। युवाओं को योग, ध्यान या मेडिटेशन में समय व्यतीत करने से मानसिक शांति, संतुलन और फोकस बनाए रखने में मदद मिलेगी। करीबी परिजनों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मधुर बनाने का प्रयास करेंगे।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आप अपनी दिनचर्या में कुछ सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे, जिससे मन प्रसन्न और ऊर्जावान बना रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता होगी।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि ऐसे विचार आपकी कार्यक्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि सकारात्मक सोच बनाए रखें और परिस्थितियों को संतुलित दृष्टि से संभालें।
उपाय- लाल रंग के वस्त्र धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in