Edited By Pardeep,Updated: 16 Feb, 2026 10:12 PM

बांग्लादेश में नई निर्वाचित सरकार के सत्ता संभालने से पहले अंतरिम सरकार के प्रमुख Muhammad Yunus ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह घोषणा राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में की।
इंटरनेशनल डेस्कः बांग्लादेश में नई निर्वाचित सरकार के सत्ता संभालने से पहले अंतरिम सरकार के प्रमुख Muhammad Yunus ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह घोषणा राष्ट्र के नाम अपने विदाई संबोधन में की।
13वें संसदीय चुनाव के बाद चुनी गई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में यूनुस ने पद छोड़ने का फैसला किया, ताकि नई सरकार औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल सके। माना जा रहा है कि जल्द ही नए प्रधानमंत्री के तौर पर तारिक रहमान शपथ ले सकते हैं।
शेख हसीना के हटने के बाद बनी थी अंतरिम सरकार
गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina और उनकी पार्टी Awami League के सत्ता से हटने के बाद देश में राजनीतिक बदलाव आया था। इसके बाद एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया, जिसकी कमान मुख्य सलाहकार के रूप में मुहम्मद यूनुस ने संभाली थी।
अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद यूनुस की बांग्लादेश में वापसी हुई थी। उस समय देश में बड़े राजनीतिक और सामाजिक बदलाव देखने को मिले थे।