आज का राशिफल 8 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 08 Feb, 2026 07:51 AM

ank jyotish rashifal

​​​​​​​मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है, जो आत्मविश्वास को और मजबूत करेंगे। पिता के साथ आज वैचारिक मतभेद होने की सम्भावना है, बातचीत के दौरान शब्दों का सोच-समझ कर उपयोग करें।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान को आज खेलकूद या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। माता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- दूध, दही, चावल, मिश्री, घी, खीर और मक्खन खाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। सोच-समझ कर और विवेकपूर्ण ढंग से किए गए निवेश से निकट भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार महसूस करेंगे। युवा आज अपने भविष्य को लेकर गंभीर दिखाई देंगे और अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ चर्चा करेंगे।
उपाय- पीला कपड़ा अथवा रुमाल अपने पास रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर घर के सदस्यों के बीच चर्चा होगी, लेकिन विचारों में भिन्नता होने के कारण किसी एक स्पष्ट नतीजे पर फिलहाल सभी का पहुंचना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दांतों और मुंह से जुड़ी समस्याओं को लेकर आज आपको विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि पहले से कोई तकलीफ महसूस हो रही हो तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय समय रहते उचित देखभाल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। बच्चों के मामलों में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने से बचें और उन्हें समझदारी के साथ मार्गदर्शन दें, ताकि उनका आत्मविश्वास बना रहे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता, आपसी समझ और सहयोग बना रहेगा, जिससे मानसिक संतोष और पारिवारिक सुख का अनुभव होगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आप दिन का कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों, पूजा पाठ या आत्मचिंतन में व्यतीत करेंगे, जिससे मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव होगा। काम के सिलसिले में किसी छोटी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आय में वृद्धि के नए और बेहतर अवसर सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का अच्छा मौका मिलेगा। प्रॉपर्टी के रुके कामों को गति मिलेगी। वाहन चलाते समय गति सीमा का ध्यान रखें, अन्यथा दुर्घटना होने की सम्भावना है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय में काम की अधिकता बनी रहेगी और दिनभर की व्यस्तता के कारण शाम तक शारीरिक रूप से थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी ऊर्जा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा।
उपाय- मसूर की दाल जल में प्रवाहित करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!