Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Feb, 2026 06:50 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत दिनों से चल रहे संघर्ष और
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत दिनों से चल रहे संघर्ष और चुनौतियों के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलती हुई महसूस होगी, जिससे मन हल्का और आशावान रहेगा। दाम्पत्य जीवन में तालमेल की कुछ कमी नज़र आएगी।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपको किसी दूर स्थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे दिनचर्या में थोड़ा बदलाव महसूस होगा और साथ ही आपको समय प्रबंधन की आवश्यकता रहेगी। बढ़ते खर्चे आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
उपाय- पहाड़ की तस्वीर साउथ वेस्ट में लगायें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। माता-पिता का आपको पूरा सहयोग, आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और सक्षम महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सफलता, सराहना या किसी उपलब्धि मिलने की सम्भावना है।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव के चलते बढ़ते हुए आर्थिक कष्टों से आपको मुक्ति मिलने की सम्भावना है। युवा छोटे-मोटे पार्ट टाइम कारोबार या अतिरिक्त आय के साधनों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, जिससे उनका मनोबल ऊंचा रहेगा। कई दिनों से जिस समस्या का आप सामना कर रहे हैं, उसे हल करने के लिए अब अपने देखने के नजरिये में बदलाव लाना आवश्यक होगा, क्योंकि अक्सर परिस्थिति से ज्यादा हमारी सोच ही तनाव को बढ़ाती है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहेगा। मेहनत और लगन से किए गए कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे, जो आत्मविश्वास को और मजबूत करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ घर की जरुरी वस्तुओं की खरीदारी करने जायेंगे।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना समय की मांग है, ताकि बदलती परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाया जा सके। भविष्य से संबंधित योजनाओं पर परिवार या सहयोगियों के साथ सार्थक चर्चा होने की संभावना है, जो आगे की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होगी।
उपाय- काले तिल का दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन सुखद और संतोषजनक व्यतीत होगा, जिससे मन में सकारात्मकता बनी रहेगी और कार्यों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई रुका हुआ काम पूरा होने की सम्भावना हैं, जिससे लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर हो सकती है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नई बातों या परिवर्तनों को स्वीकार करते समय प्रारंभ में असहजता महसूस हो सकती है, लेकिन चिंता करने के बजाय सकारात्मक बदलाव पर ध्यान केंद्रित रहना ही आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पड़ोस में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in