आज का राशिफल 16 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 05:00 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। उनके कुछ रुके कामों को गति मिलेगी।

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। उनके कुछ रुके कामों को गति मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन कुछ चुनौतियों से भरा हुआ रह सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है।
उपाय- रविवार या प्रतिदिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसों के लेन देन को लेकर गलतफहमी या तनाव उत्पन्न हो सकता है, इसलिए ऐसे मामलों में बेहद सावधानी बरतें और स्पष्टता बनाए रखें। अचानक आए कुछ खर्चे आज आपको परेशान करेंगे।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखना न केवल आपके स्वास्थ्य में सुधार लाएगा बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी और अधिक निखार देगा। घर के बड़ों का पूरा सहयोग आपको मिलता रहेगा।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवा वर्ग को अपने करियर को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए और अपने लक्ष्य पर पूरी एकाग्रता के साथ केंद्रित रहना ही उनके भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। संतान आज इन्टरनेट की मदद से कोई नयी विदेशी भाषा को सीखने का प्रयास करेगी।
उपाय- ख़राब विद्युत का सामान घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में फिलहाल अपनी वर्तमान गतिविधियों और जिम्मेदारियों पर ही पूरा ध्यान केंद्रित रखना आपके लिए अधिक उचित रहेगा, या फिर किसी अनुभवी और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लेकर ही कोई निर्णय लेने की कोशिश करें।
उपाय- साफ बोलें, मीठी वाणी रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पारिवारिक वातावरण आज सुखद, शांत और सहयोगपूर्ण बना रहेगा, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव या गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चों की संगति और उनकी गतिविधियों पर आज विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा, क्योंकि यही समय उन के संस्कार और दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शाम को परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। यदि आज किसी खास फैसले को लेने में असमंजस और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो जल्दबाजी से बचें और किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर ही कोई कदम उठायें। प्रॉपर्टी में निवेश का विचार बन सकता है।
उपाय- चौमुखी दिए में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े व्यक्तियों के लिए विशेष सावधानी आवश्यक है और उन्हें किसी भी प्रकार के गैरकानूनी या नियमों के विरुद्ध कार्यों से पूरी तरह दूरी बनाए रखना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!