आज का राशिफल 15 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 06:26 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय में मेहनत अपेक्षाकृत अधिक रहेगी और आय थोड़ी कम महसूस करेंगे

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यवसाय में मेहनत अपेक्षाकृत अधिक रहेगी और आय थोड़ी कम महसूस करेंगे लेकिन यह अस्थायी अवस्था है, शीघ्र ही आप स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेंगे। अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आने की सम्भावना है।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्तियों के सानिध्य में रहने से दूरी बनाए रखना ही आपके लिए हितकर रहेगा क्योंकि ये आदतें और संगति आपके स्वास्थ्य, मानसिक शांति और प्रगति पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती हैं।
उपाय- रात में चांद की रोशनी में 2–3 मिनट ध्यान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। युवाओं का कामकाज के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ इंतज़ार कर रही हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपकी योग्यता, मेहनत तथा प्रतिभा खुलकर सहकर्मियों और अधिकारियों के सामने आएगी, जिससे आपका पहचान और सम्मान दोनों बढ़ेंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज मन में आशा और निराशा के भाव एक साथ बने रह सकते हैं, जिससे मानसिक असमंजस और बेचैनी महसूस हो सकती है। बनते हुए कामों में अचानक रुकावट आने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना स्वाभाविक है, लेकिन संयम रखना जरूरी होगा।
उपाय- किसी धर्मस्थल में सेवा कार्य करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके विरुद्ध अफवाह फैलाने की कोशिश कर सकते हैं परंतु निश्चिंत रहें सच्चाई और आपका अच्छा कर्म आपके पक्ष में रहेगा और किसी भी प्रकार का वास्तविक नुकसान नहीं होगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आज आपको खुशी, आत्मीयता और नई ऊर्जा से भर देगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में परिजनों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे पारिवारिक माहौल आनंदमय बना रहेगा।
उपाय- चने की दाल गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी और इस कारण आपका ध्यान कुछ हद तक बंटा हुआ रह सकता है। आज सामाजिक गतिविधियों में समय व्यतीत करना आपके संपर्कों को मजबूत करेगा और मानसिक ताजगी व सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में सहायक सिद्ध होगा।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आय और व्यय में संतुलन बनाये रखने की जरूरत है। यदि किसी प्रकार के बदलाव या रखरखाव से जुड़ी योजनाएं लंबे समय से बन रही थीं, तो अब उनसे संबंधित कार्यवाही शुरू करने के लिए आज का दिन उत्तम और अनुकूल रहेगा।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना बन रही है इसलिए संवाद में नरमी और सम्मान बनाए रखें। घर के रख रखाव, मरम्मत या सुधार से जुड़े कार्यों में कुछ धन व्यय करना पड़ सकता है।
उपाय-राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!