आज का राशिफल 14 फरवरी, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 12:04 PM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली और सहयोगी व्यक्ति से होने की संभावना है, जिनके मार्गदर्शन और सहायता से आपकी रुकी हुई पारिवारिक योजनाओं को नई गति और स्पष्ट दिशा मिलेगी। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- आदित्य हृदयम का पाठ करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी बड़ा या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी और भरोसेमंद सलाहकार से विचार-विमर्श अवश्य करें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी या आर्थिक परेशानी से बचा जा सके।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज घर की देखभाल, मरम्मत अथवा रख-रखाव से जुड़े कार्यों में खर्च होने की संभावना है, जिसकी वजह से आपका बजट थोड़ी देर के लिए बिगड़ सकता है। ऐसे में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
उपाय- बेसन के लड्डू बांटें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आर्थिक मामलों में आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी और किसी भी प्रकार का खर्च या निर्णय सोच-समझ कर ही लें, ताकि आगे चलकर परेशानी न हो। तकनीकी काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- मंदिर में मूली दान करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन मुख्य रूप से फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में व्यतीत होगा और धन से संबंधित योजनाओं पर आप का विशेष ध्यान रहेगा। कहीं अटका हुआ या रुका हुआ पैसा वापिस मिलने की अच्छी संभावना बन रही है, जिससे आर्थिक राहत महसूस होगी।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के सदस्यों को आपसे कुछ अपेक्षा रहेगी और आप उन्हें पूरा करने में पूरी तरह समर्थ रहेंगे, जिससे घर में संतोष और खुशी का माहौल बनेगा। जीवनसाथी के साथ शाम को किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बनेगा।
उपाय- नहाने के पानी में गुलाब जल डालें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि लापरवाही या काम को हल्के में लिया गया तो उच्च अधिकारियों की नाराज़गी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की कोशिश करें। पीठ का दर्द आज आपको परेशान कर सकता है।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपको सलाह दी जाती है कि वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता रखें और जल्दबाजी से बचें। व्यापार में कुछ छोटे-मोटे बदलाव या सुधार करने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यवसाय में थोड़ा भाग-दौड़ वाला दिन रहेगा। पड़ोस में किसी परिवार के मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा, जहां अपनों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!