Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Feb, 2026 06:48 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर को व्यवस्थित और संतुलित बनाए रखने में
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। घर को व्यवस्थित और संतुलित बनाए रखने में भाइयों का अच्छा सहयोग मिलेगा, जिससे पारिवारिक कार्य सहजता से पूरे होंगे और आपसी तालमेल भी मजबूत होगा। आज व्यवसाय की रुकी हुई योजनाओं को गति मिलेगी।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम और व्यवस्थाएं तय कर सकते हैं, जो आगे चलकर अनुशासन और संतुलन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगी।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर दूध चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे, जो आगे चलकर बेहतर परिणाम देने में सहायक सिद्ध होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं को अपनी संगति का चुनाव करते समय विशेष सतर्कता रखने की जरूरत है, गलत संगति आपके निर्णयों और छवि दोनों को प्रभावित कर सकती है। पुरानी गलतियां या बीती हुई नकारात्मक बातें दोबारा न दोहराई जाएं, तभी आप स्थायी सफलता की ओर बढ़ पाएंगे।
उपाय- काले और नीले रंग से परहेज करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपको जीवन में आगे बढ़ने और स्वयं को साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिल सकता है, इसलिए इस समय पूरी सजगता और आत्मविश्वास के साथ कदम बढ़ाना आवश्यक होगा। आय और व्यय में संतुलन बनाये रखने की जरूरत है।
उपाय- तुलसी के पौधे की सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल और उत्साह का वातावरण बना रहेगा, जिससे पारिवारिक माहौल जीवंत हो जाएगा। आप रोजमर्रा के खर्चों में समझदारी से कटौती करने में सफल रहेंगे, जिससे बजट संतुलित रहेगा और भविष्य के लिए बचत की स्थिति भी मजबूत बनेगी।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज किसी से मदद लेने से पहले स्थिति और परिणामों पर गंभीरता से दोबारा विचार अवश्य करें। बदलते मौसम के प्रभाव से खांसी, जुकाम या हल्की मौसमी परेशानी होने की आशंका है, इसलिए खानपान और दिनचर्या में सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए आज कुछ समय अपने मनपसंद कामों या रचनात्मक गतिविधियों में अवश्य व्यतीत करें, इससे मानसिक ताजगी और नई ऊर्जा प्राप्त होगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और व्यक्तियों के बीच आपकी सक्रियता तथा सहभागिता सराहनीय रहेगी। आज किसी समाज सेवी संस्था के साथ जुड़कर काम करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ शाम को अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
उपाय- राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in