आज का राशिफल 17 मार्च, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 17 Mar, 2026 05:10 AM

ank jyotish rashifal

मूलांक – 1 मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने या

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने या छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे परिवार के साथी सदस्यों को साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
उपाय- लाल रंग का कलावा धारण करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए विशेष रूप से समय निकालने का प्रयास करेंगे। उनके साथ समय बिताने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी और घर का वातावरण भी खुशहाल बना रहेगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सुखद और संतोषजनक रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की सम्भावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ी राहत महसूस होगी। हर परिस्थिति में घर के बड़ों का साथ मिलेगा।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। यदि आप किसी नई योजना, व्यवसाय या महत्वपूर्ण कार्य को शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज उस दिशा में कदम बढ़ाना लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच आपको सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
उपाय- बिजली का कोई ख़राब उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने की संभावना है, जिससे जीवनशैली में कुछ सुधार महसूस होगा। घर या व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कुछ नई वस्तुएं खरीदने का विचार बनेगा, जो आपको संतोष और प्रसन्नता प्रदान करेगा।
उपाय- हरी सब्जियों का सेवन करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। परिवार के किसी सदस्य को आपकी सहायता या सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है, और आप उनकी मदद करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। आपकी यह भावना न केवल रिश्तों को मजबूत बनाएगी बल्कि आपको मानसिक संतोष और खुशी का अनुभव कराएगी।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग और समझ बढ़ेगी, जिससे घर का माहौल शांत और खुशहाल रहेगा। आप परिवार में कुछ अच्छे और सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे, जो रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने में सहायक होंगे।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज किसी पुराने लेन-देन, उधार या अटके हुए भुगतान के रूप में धन प्राप्त होने की संभावना है। इससे आपके मन में संतोष और खुशी का भाव बना रहेगा। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों की आज कोई बड़ी डील फाइनल होने की सम्भावना है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपके मन में घर के बड़ों के प्रति सम्मान और सेवा भाव पहले से अधिक बढ़ेगा। आप उनकी देखभाल और जरूरतों का विशेष ध्यान रखेंगे, जिससे परिवार में स्नेह और अपनापन बना रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद आपको मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा।
उपाय- लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!