Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 Mar, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से थोड़ी दूरी
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज आप नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से थोड़ी दूरी बनाए रखें। ऐसे लोग आपकी सोच और मनोदशा को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सकारात्मक वातावरण में रहना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। पिता के ख़राब चल रहे स्वास्थ्य में सुधार होगा।
उपाय- सोना धारण करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। यदि वे किसी समस्या या उलझन में हों, तो उन्हें समझाने और मार्गदर्शन देने का प्रयास करें। व्यवसाय को लेकर आज छोटी यात्रा करेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सभी पहलुओं पर अच्छी तरह विचार करना और आवश्यक जानकारी प्राप्त करना आपके लिए अधिक सुरक्षित और लाभदायक रहेगा।
उपाय- गुरुजनों एवं बड़ों का आशीर्वाद लें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने के लिए अनुकूल समय है। यदि आप किसी नए लक्ष्य, करियर या निवेश से संबंधित निर्णय लेना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज की व्यस्त और थकान भरी दिनचर्या के बीच अपने लिए कुछ समय निकालना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा। लगातार काम और जिम्मेदारियों के कारण शरीर और मन दोनों पर दबाव महसूस करेंगे, इसलिए थोड़ी देर के लिए मनोरंजन, विश्राम या अपने मनपसंद कार्यों में समय बिताना आपको राहत देगा।
उपाय- गौशाला में सेवा करें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज एकाग्रता में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है, जिसके कारण आप अपने कार्यों को सही दिशा या उचित प्रारूप देने में कठिनाई अनुभव कर सकते हैं। ऐसे में जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य और सावधानी के साथ काम करना अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ समय स्वयं के लिए निकालकर मनन और चिंतन अवश्य करना चाहिए। शांत वातावरण में बैठकर अपने विचारों को व्यवस्थित करने से आपको मानसिक स्पष्टता मिलेगी और आगे की योजनाओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। अपने स्वभाव में मौजूद अहम और अति आत्मविश्वास जैसी कमियों पर ध्यान देना आवश्यक है। कभी कभी अत्यधिक आत्मविश्वास या अहंकार निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। यदि आप विनम्रता को अपनाते हैं, तो न केवल आपके कार्य बेहतर ढंग से पूरे होंगे बल्कि आपके संबंध और व्यक्तित्व भी अधिक प्रभावशाली बनेंगे।
उपाय- काली चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज व्यवसायिक गतिविधियों में स्थिरता बनाए रखना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा। जो काम पहले से चल रहे हैं, उन्हीं पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करें और उन्हें व्यवस्थित तरीके से पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय- सात्विक भोजन करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in