Edited By Niyati Bhandari,Updated: 01 Apr, 2026 05:10 AM

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियों के संदर्भ में आपके लिए
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यावसायिक गतिविधियों के संदर्भ में आपके लिए सकारात्मक दिन रहेगा। यदि दूरदराज की पार्टियों के साथ आपकी बातचीत चल रही है, तो उसके उत्तम परिणाम सामने आने की प्रबल संभावना है। आज का दिन आपके व्यापार के विस्तार और नए अवसरों को हासिल करने के लिए अनुकूल साबित होगा।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से जो उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी, उसमें अब धीरे धीरे स्थिरता आने लगेगी। इससे आपको मानसिक राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। यह ठहराव आपको भविष्य की योजनाओं को बेहतर तरीके से बनाने का अवसर देगा।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों का पूरा समर्पण और सहयोग मिलेगा, जिससे टीमवर्क मजबूत रहेगा और आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके नेतृत्व और समझदारी के कारण कार्यक्षेत्र का माहौल सकारात्मक बना रहेगा, जो आगे चलकर सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज घर-परिवार में सुखद और आनंदमय वातावरण बना रहेगा। आपको अपने परिवार के साथ मनोरंजन, घूमने-फिरने या किसी छोटी यात्रा का अवसर मिलेगा। ऐसे पल आपके रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे और मन को भी प्रसन्नता से भर देंगे।
उपाय- खोटे सिक्के घर में न रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज आपको अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय मधुर, संयमित और सम्मानजनक शब्दों का प्रयोग करें, क्योंकि आपकी कही गई बातें सीधे सामने वाले के मन पर प्रभाव डालती हैं।
उपाय- हरियाली और प्रकृति के करीब रहें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज किसी ऐसे रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना है, जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। उनकी सलाह, सहयोग या किसी नए अवसर के माध्यम से आपको बड़ा फायदा मिलेगा, इसलिए इस मुलाकात को महत्व दें और संबंधों को मजबूत बनाने का प्रयास करें।
उपाय- सफेद या हल्के सुगंधित कपड़े पहनें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। असंतुलित खानपान की वजह से गले में इन्फेक्शन, खराश या असहजता महसूस करेंगे। इसलिए ठंडी या तली-भुनी चीजों से परहेज करें और संतुलित आहार अपनाएं।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आलस्य से दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है। यदि आप कामों को टालने की प्रवृत्ति अपनाते हैं, तो कई महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह जायेंगे या उनमें देरी हो सकती है। इसका प्रभाव आपके भविष्य की योजनाओं पर पड़ेगा। इसलिए समय का सही प्रबंधन करें और अपने कार्यों को प्राथमिकता के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए मेहनत का फल देने वाला साबित होगा। आपने अब तक जो व्यवसाय में परिश्रम किया है, उसके सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है, जिससे आपका आत्मविश्वास और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र या व्यक्तिगत जीवन में आपकी लगन और समर्पण की सराहना होगी, जो आपको आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी।
उपाय- देसी चीनी मंदिर में दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in