आज का राशिफल 25 सितंबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

Edited By Updated: 25 Sep, 2021 09:51 AM

ank jyotish rashifal in hindi

मूलांक – 1 जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 1 नम्बर। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बच्चों के साथ मौज मस्ती में दिन बिताएंगे। खर्चे अधिक बने रहेंगे। नकदी धन की कमी हो सकती है।
उपाय-   काले सफेद तिल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 2
जिनका जन्म किसी भी महीने की  2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 2 नम्बर। माता की सेहत का ख्याल रखें। आज मन थोड़ा परेशान रहेगा। वाहन धीमी गति से चलाएं।
उपाय-  शिवलिंग पर चांदी के नाग नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।

मूलांक – 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की  3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 3 नम्बर। आज आपका मन अध्यात्म और पूजा पाठ में लगेगा। आपजे अंदर ज्योतिष विद्या को जानने की उत्सुकता पैदा हो सकती है। पिता की सलाह से कोई विशेष कार्य पूरा होगा।
उपाय- काले सफेद तिल मंदिर में दान करें ।

मूलांक – 4
जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 4 नम्बर। आज का दिन कुछ उलझन भरा रहेगा। परंतु आपकी योजनाएं पूरी होने की एक उम्मीद की किरण भी आप को मिल सकती है। जल्दबाजी में काम करते हुए कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें।
उपाय-  छोटे बच्चों को खट्टी मीठी टॉफी खिलाए।

मूलांक – 5
जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 5 नम्बर। आज मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। किसी यात्रा पर जाने की योजना बनते बनते रद्द हो सकती है।
उपाय-  गणेश भगवान की आराधना करें।

मूलांक – 6
जिनका जन्म किसी भी महीने की  6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 6 नम्बर। आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। किसी धारदार वस्तु का इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें, चोट लग सकती है।
उपाय-  गाय का घी मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 7 नम्बर। आज आप किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले जरूरत से ज्यादा सोच विचार करेंगे। कुछ काम ना बनने की वजह से मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।
उपाय-  आज किसी को कोई झूठ ना बोले।

मूलांक – 8
जिनका जन्म किसी भी महीने की  8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 8 नम्बर। आज आपका मन घर परिवार में कम लगेगा। आप अकेला रहना पसंद करेंगे। किसी पुरानी बात को लेकर स्वभाव में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है।
उपाय-  काले कुत्ते की सेवा करें।

मूलांक – 9
जिनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक बनता है 9 नम्बर। आज ऊर्जा से भरपूर कोई कार्य करेंगे। किसी औजार के इस्तेमाल में सावधानी बरतें, दुर्घटना के योग बनते हैं। संतान पक्ष के साथ बर्ताव में क्रोध पर काबू रखें।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!