Ashok Kharat Case: स्वयंभू बाबा खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज

Edited By Updated: 07 Apr, 2026 08:23 AM

ashok kharat case

प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुम्बई (प.स.): प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया है और जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि संघीय एजैंसी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन रोकथाम अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ई.सी.आई.आर.) दर्ज की है। 

अधिकारियों ने कहा कि ई.डी. ने खरात के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई प्राथमिकियों का संज्ञान लिया है।  उन्होंने बताया कि ई.डी. द्वारा  जल्द ही उससे और उससे जुड़े कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी।  

खुद को ज्योतिषी बताने वाले खरात को मार्च में तब गिरफ्तार किया गया था, जब एक विवाहित महिला ने आरोप लगाया कि स्वयंभू बाबा ने उसके साथ 3 साल तक बार-बार दुष्कर्म किया।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!