Shri Mahakaleshwar mandir news : महाकाल मंदिर में सतर्कता की मिसाल, CCTV से मिनटों में पकड़ा गया आरोपी

Edited By Updated: 15 May, 2026 02:20 PM

shri mahakaleshwar mandir news

श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार देर रात एक श्रद्धालु का करीब 5 लाख रुपए कीमत का हीरे जड़ा ब्रेसलेट खो गया। इंदौर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु को जब ब्रेसलेट गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत मंदिर प्रशासन की आईटी शाखा को सूचना दी।

Shri Mahakaleshwar mandir news : श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार देर रात एक श्रद्धालु का करीब 5 लाख रुपए कीमत का हीरे जड़ा ब्रेसलेट खो गया। इंदौर से दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु को जब ब्रेसलेट गायब होने का पता चला, तो उन्होंने तुरंत मंदिर प्रशासन की आईटी शाखा को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन और सुरक्षा टीम हरकत में आ गई।

मंदिर समिति के कर्मचारी निर्मल सांखला, एसटीएफ के रोहित ठाकुर और इंदर सिंह मेवाड़ा ने मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच के दौरान फुटेज में एक व्यक्ति ब्रेसलेट उठाकर अपनी जेब में रखते हुए दिखाई दिया। वह ब्रेसलेट जमा कराने के बजाय मंदिर परिसर से बाहर निकल गया था।

आईटी शाखा अधिकारी दीपक परमार के मुताबिक टीम ने लगातार कैमरों की मदद से संदिग्ध की गतिविधियों और लोकेशन को ट्रैक किया। जांच में पता चला कि आरोपी व्यक्ति तराना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद मंदिर प्रशासन की टीम तुरंत तराना पहुंची और उसके पास से ब्रेसलेट सुरक्षित बरामद कर लिया। पूरी कार्रवाई महज डेढ़ घंटे के भीतर पूरी कर ली गई। मंदिर प्रशासन ने कीमती ब्रेसलेट श्रद्धालु को सुरक्षित वापस सौंप दिया।इस तेज कार्रवाई की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

(विशाल ठाकुर)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!