Amarnath Yatra 2026 : 3 जुलाई से शुरू होगा बाबा बर्फानी का पवित्र सफर, 3.5 लाख  लोगों ने की रजिस्ट्रेशन

Edited By Updated: 21 May, 2026 05:27 PM

amarnath yatra 2026

अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत को लेकर लोगों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह ही इस बार भी अमनाथ यात्रा के दर्शन करने के ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन...

Amarnath Yatra 2026 : अमरनाथ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत को लेकर लोगों में भारी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। हर साल की तरह ही इस बार भी अमनाथ यात्रा के दर्शन करने के ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई थी। जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 3.5 लाख से ज्यादा लोग पंजीकरण करवा चुके हैं। 

कब से होगी अमरनाथ यात्रा शुरू
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही है। इस साल भी देश-विदेश से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए और उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने इस बार कई अहम व्यवस्थाएं और दिशा-निर्देश जारी किए हैं, तांकि बाबा के दर्शन अच्छे से हो सके। अमरनाथ यात्रा को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र यात्राओं में से एक माना जाता है। 

पवित्र गुफा का महत्व
अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला बर्फ का शिवलिंग भगवान शिव के स्वरूप का प्रतीक माना जाता है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु कठिन रास्तों और मौसम की चुनौतियों को पार कर यात्रा करते हैं।

सुरक्षा और व्यवस्था
यात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। मेडिकल कैंप, रहने की व्यवस्था और मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!