Amarnath Yatra 2026 : प्रकट हुए बाबा बर्फानी

Edited By Updated: 24 May, 2026 12:18 PM

amarnath yatra 2026

इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि 6 से 7 फुट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है।

जम्मू/श्रीनगर (अरुण): इस वर्ष की श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शनिवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि 6 से 7 फुट का शिवलिंग अपना आकार ले चुका है। 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा आगामी 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। वर्तमान में पवित्र गुफा के मार्ग में सामान्य स्थानों पर 6 से 8 फुट एवं हिमस्खलन वाले इलाकों में 10 से 12 फुट तक बर्फ जमी है। यात्रा के बालटाल मार्ग पर 9 किलोमीटर एवं नुनवान-पहलगाम मार्ग पर 8 किलोमीटर ट्रैक से बर्फ हटाई जा चुकी है। ट्रैक को 12 फुट चौड़ा कर सतह सुधारने के अलावा रिटेनिंग वॉल और कल्वर्ट बनाने का कार्य तेजी से जारी है। 

बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को आरामदायक तथा आधुनिक आवास जैसी सुविधा प्रदान करने के लिए इस बार यात्रा आधार शिविरों में टैंट की जगह प्री-फैब्रिकेटेड और फाइबर स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!