ये तीन ग्रह आपके तन और मन को करते हैं प्रभावित, इस तरह से पहचानें

Edited By Updated: 31 Jul, 2024 01:15 PM

ये तीन ग्रह आपकी कुंडली में दुश्मन का काम करते हैं अगर इनका सही से इलाज न किया जाए तो। आज बात करेंगे उन ग्रहों के बारे में जो आपके जीवन में स्थिर नहीं रहने देते हैं। एक आपके

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

ये तीन ग्रह आपकी कुंडली में दुश्मन का काम करते हैं अगर इनका सही से इलाज न किया जाए तो। आज बात करेंगे उन ग्रहों के बारे में जो आपके जीवन में स्थिर नहीं रहने देते हैं। एक आपके तन को दूसरा अपने मन को और तीसरा आपके धन को प्रभावित करता है। बृहस्पति ग्रह आपकी कुंडली में चाहे नीच हो या फिर उच्च के ये हमेशा धनदायक होते हैं। ये आपके धन के बरकत का कारक हैं। आपका धन रुकेगा या नहीं ये आपके बृहस्पति तय करते हैं। 

 बृहस्पति का दुश्मन होता है राहु। ये राहु अगर आपके बर्थ चार्ट में आठवें या नौवें भाव में हो जाए तो ये आपके  बृहस्पति की ताकत को बुरी तरह से खत्म कर देता है। सूर्य और राहु का ग्रहण दोष होगा तो ये भी  बृहस्पति को खराब कर देगा। ये आपके धन योग को खराब करेगा। इस वजह से आप धन कमा ही नहीं पाओगे या फिर आप काम में स्थिर नहीं रह पाओगे। इसको सही करने के लिए आपको सबसे पहले  बृहस्पति को सही करना होगा।  बृहस्पति को पॉवरफुल करने के तीन तरीके हैं -

PunjabKesari Astrology tips

आपको अपने घर के बड़े-बुजुर्गों की सेवा करनी है। 

अपने इष्ट देव की निरंतर प्रार्थना करते रहिए। 

घर के वेंटीलेटर का हमेशा ध्यान रखें। 

अगर आप ये उपाय करेंगे तो आपका बृहस्पति मजबूत होगा और धन आगमन के भी योग बनेंगे। 

PunjabKesari Astrology tips

मन के कारक हैं चन्द्रमा और स्टेबल करने का काम बुद्ध करते हैं। ये चन्द्रमा केतु की वजह से खराब हो जाते हैं। केतु जब भी खराब होंगे तो चन्द्रमा को पीड़ित करेंगे। चन्द्रमा पीड़ित होंगे तो आपको डिप्रेशन का शिकार बना देंगे। इस वजह से इंसान गलत फैसलों का शिकार होता हुआ चला जाएगा। बुध खराब होंगे तो आप फैसले नहीं ले पाएंगे। अगर आपको लगता है कि मन बहुत बैचैन है तो दोनों पैरों में चांदी का छल्ला पहन लीजिए। इसके अलावा आप हमेशा अपने घर को साफ़-सुथरा रखिए। एक बात का ध्यान रखें कि दरवाजे जमीन से लग कर न खुलें। घर की पानी की टूटी को हमेशा सही रखें। केतु को सही रखने के लिए सर्दियों में काले और सफ़ेद कंबल दान करें। केतु सही होंगे तो चन्द्रमा अपनी आप सही हो जाएंगे। एक चांदी का छल्ला अपने दाई हाथ की रिंग फिंगर में पहन लें। ऐसा करने से बुध आपके ऊपर कृपा बनाए रखेंगे। 

PunjabKesari Astrology tips

हर ग्रह आपके शरीर के किसी न किसी पार्ट को लेकर योगदान देता है। सेहत खराब होती है जब सूर्य खराब होते हैं। चंद्र केतु का एक साथ होना और सूरज राहु का एक साथ होना सेहत को बहुत हद तक खराब करता है। मंगल खराब होने से भी सेहत खराब होने लग जाती है। मंगल खराब होते हैं तो ये राहु को भी कण्ट्रोल करते हैं। राहु जब अच्छा होता है तो प्रॉब्लम सही हो जाती है। मंगल को सही रखने के लिए मीठा खाएं। हर मंगलवार बेसन की बर्फी का प्रसाद अर्पित करें। ये आपकी हेल्थ को सही रखने का काम करेगा। 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!