बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक बार फिर स्लाइडिंग, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Edited By Updated: 26 Apr, 2026 09:23 AM

baba balak nath temple news

बड़सर (नवनीत): बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक बार फिर से पहाड़ी दरकने के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

बड़सर (नवनीत): बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में एक बार फिर से पहाड़ी दरकने के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार शाम 6.30 बजे के करीब जब श्रद्धालु मंदिर की तरफ जा रहे थे तो अचानक लैंडस्लाइडिंग शुरू हुई और पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी श्रद्धालु घायल नहीं हुआ है।

Baba Balak Nath Temple news
 
बता दें कि बस स्टैंड पार्किंग के पास इसी स्थान पर कुछ समय पहले भारी लैंडस्लाइडिंग हुई थी, जिसमें एक श्रद्धालु महिला घायल हो गई थी। इसके बाद एहतियात बरतते हुए प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र को स्लाइडिंग मुक्त करने के लिए एस.डी.आर.एफ. तथा फायर ब्रिगेड की सहायता से अभियान चलाया गया था लेकिन एक बार फिर से लैंडस्लाइडिंग होने के बाद श्रद्धालुओं तथा अस्थायी दुकानें लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले दुकानदारों में डर का माहौल है।

इस संदर्भ में मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा का कहना है कि पहाड़ी से एक बार फिर पत्थर गिरे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक गार्ड मौके पर तैनात किया गया है। लैंडस्लाइड से बचाव के लिए स्थान पर पक्के प्रबंध किए जाएंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!