महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के समागमों में शामिल होने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाक रवाना

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 10:48 AM

sikh jatha to pakistan

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था खालसाई जयकारों की गूंज में रवाना हुआ।

अमृतसर (सर्बजीत) : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के अवसर पर पाकिस्तान में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था खालसाई जयकारों की गूंज में रवाना हुआ। शिरोमणि कमेटी के मुख्य कार्यालय से कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन, ओ.एस.डी. सतबीर सिंह तथा सचिव बलविंदर सिंह काहलवां सहित अन्य अधिकारियों ने जत्थे के नेता खुशविंदर सिंह भाटिया, हरजिंदर कौर और जनरल प्रबंधक-उप सचिव आजाददीप सिंह सहित श्रद्धालुओं को सिरोपा भेंट कर रवाना किया। 

शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनन ने बताया कि इस बार शिरोमणि कमेटी ने 302 श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पाकिस्तान के दूतावास को वीजे के लिए भेजे थे, जिनमें से 290 श्रद्धालुओं को वीजा प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि सिख संगत में पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिबान के दर्शन करने का उत्साह है, इसलिए सरकारों को खुले दिल से वीजे देने चाहिएं। उन्होंने सरकार से अपील की कि जिन श्रद्धालुओं को वीजा जारी हुए हैं, उनसे संबंधित अप्रूवल समय पर पहुंचाई जाए। 

महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के कार्यक्रमों में शामिल होने से पहले जत्थे में शामिल संगत प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश स्थान गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब सहित गुरुद्वारा सच्चा सौदा साहिब (मंडी चूहड़काना, शेखूपुरा), गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब, श्री करतारपुर साहिब, गुरुद्वारा श्री रोड़ी साहिब तथा गुरुद्वारा डेहरा साहिब लाहौर आदि गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि 29 जून को महाराजा रणजीत सिंह के बरसी समारोह में शामिल होने के उपरांत जत्था 30 जून को वापस लौटेगा। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!