श्री राम मंदिर प्रबंधन व्यवस्था में बड़ा फेरबदल संभव

Edited By Updated: 22 Jun, 2026 10:42 AM

ayodhya ram mandir news

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और मंदिर प्रबंधन व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर के संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों को अब स्पष्ट रूप से...

अयोध्या (इंट.): राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और मंदिर प्रबंधन व्यवस्था में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर के संचालन से जुड़ी जिम्मेदारियों को अब स्पष्ट रूप से लिखित रूप में तय किया जाएगा, ताकि भविष्य में जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जानकारी के मुताबिक, मंदिर में चढ़ावा गिनने की व्यवस्था, मंदिर की संपत्तियों के रख-रखाव, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के दर्शन प्रबंधन को नए सिरे से व्यवस्थित किया जाएगा। 

इसके लिए प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अधिकारियों और संघ से जुड़े अनुभवी लोगों की भूमिका बढ़ाई जा सकती है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा तथा मंदिर निर्माण समिति से जुड़े गोपाल राव की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किए जाने की चर्चा है। हालांकि ट्रस्ट की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

उधर, राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच कर रही स्पैशल इन्वैस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.) शनिवार शाम करीब 8 बजे अयोध्या से लखनऊ लौट गई। टीम अपने साथ जांच से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्य लेकर गई है। सूत्रों के अनुसार, एस.आई.टी. अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक-दो दिन के भीतर सौंप सकती है। जांच के दौरान टीम ने मंदिर परिसर से जुड़े कई कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि जिन लोगों से पूछताछ की गई है उन्हें फिलहाल अयोध्या छोड़कर बाहर न जाने की हिदायत दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर दोबारा पूछताछ की जा सके।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!