Edited By Niyati Bhandari,Updated: 17 Jun, 2026 12:21 PM

सिक्किम के नामची जिले के जोरेथांग में मंगलवार तड़के प्रतिष्ठित ‘श्री सत्य साई निलयम मंदिर’ में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
गंगटोक (एजैंसी): सिक्किम के नामची जिले के जोरेथांग में मंगलवार तड़के प्रतिष्ठित ‘श्री सत्य साई निलयम मंदिर’ में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार आग तड़के करीब 3 बजे लगी, जिससे मंदिर के अंदरूनी हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है।