Edited By Sarita Thapa,Updated: 15 Jul, 2026 11:30 AM

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के संबंध में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बी.के.टी.सी.) के एक कर्मचारी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद मामले को लेकर गठित हाईलैवल कमेटी ने बदरीनाथ पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
गोपेश्वर (एजैंसी) : उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के संबंध में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बी.के.टी.सी.) के एक कर्मचारी की गिरफ्तारी के एक दिन बाद मामले को लेकर गठित हाईलैवल कमेटी ने बदरीनाथ पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंदिर सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय समिति ने बदरीनाथ पहुंचने के बाद मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 8 जुलाई को गठित इस समिति को मंदिर में प्राप्त होने वाले दान और चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की विस्तृत जांच करने के साथ-साथ मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार संबंधी सिफारिशें देने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ