8 hours ago
9 hours ago
11 hours ago
14 hours ago
15 hours ago
16 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Tuesday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Dec, 2018 03:28 PM
धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो सशरीर इस पृथ्वी पर रहते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं।
ये नहीं देखा तो क्या देखा(video) धर्म ग्रंथों के अनुसार हनुमान जी एकमात्र ऐसे देवता हैं, जो सशरीर इस पृथ्वी पर रहते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं। हनुमान जी को संकट मोचन कहा गया है। हनुमान जी का नाम स्मरण करने मात्र से ही भक्तो के सारे संकट दूर हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी का जन्म मंगलवार को हुआ। अत: मंगलवार के दिन इनकी पूजा का विशेष महत्व है। हनुमान जी को प्रसन्न करना बहुत सरल है। राह चलते उनका नाम स्मरण करने मात्र से ही सारे संकट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की कृपा पाने और सभी परेशानियों से छुटकारा पाने का एक अचूक उपाय है बजरंग बाण का पाठ। जो लोग हर रोज ये पाठ करते हैं, उन्हें जीवन के सभी सुख मिलते हैं, धन की प्राप्ति होती है, किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती और उनकी किस्मत का सितारा चमक जाता है। जब मनुष्य दुश्मनों से घिरा हुआ हो और चारों तरफ से निराश हो चुका हो तो उसे गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित ‘बजरंग बाण’ पूरी श्रद्धा व पवित्र मन से पढऩा चाहिए। इसके पढऩे से शरीर में हनुमान जी की शक्तियों का विकास होने लगता है और मन की संकल्प शक्ति में बढ़ौतरी होती है। इसे पढऩे से मनुष्य के मन से डर और भय खत्म हो जाता है। तांत्रिक क्षेत्रों में भी बजरंग बाण का विशेष महत्व है। शारीरिक रोग, घर में भूत-प्रेत आपदा की बाधाएं, मानसिक परेशानियां आदि से मुक्ति के लिए बजरंग बाण रामबाण की तरह है। जहां इसका हर रोज पाठ होता है उस घर में कभी कोई समस्या नहीं आती। पाठ करने वाले को चाहिए कि वह अपने सामने हनुमान जी का चित्र और यदि हनुमान यंत्र मिल सके तो उसे भी या चित्र या मूर्त रख ले और पूरी भावना तथा आत्मविश्वास के साथ उनका मानसिक ध्यान करे। उपासक स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण कर बैठे यदि लाल लंगोट पहने हो तो उत्तम माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं को बजरंग बाण का पाठ नहीं करना चाहिए परन्तु वह हनुमान जी की मूर्त या चित्र के सामने दीपक तथा अगरबत्ती जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकती हैं। हनुमान साधना में हनुमान जी की मूर्त या चित्र के सामने तेल का दीपक जलाना चाहिए और उन्हें गुड़ मिश्रित चने का भोग लगाना चाहिए। उपासना करने वाला अपना आसन ऊनी वस्त्र का ही बिछाए और मन में हनुमान जी का ध्यान करे। धीरे-धीरे उपासक स्वयं महसूस करेगा कि उसके शरीर में एक नई चेतना और शक्ति का प्रवेश हो रहा है। बच्चों की नजर उतारने, शांत और गहरी निंद के लिए, रात को अकेले यात्रा करते समय भूत बाधा दूर करने तथा अकारण भय को दूर करने के लिए बजरंग बाण आश्चर्यजनक सफलता देता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य पर जाने से पहले भी यदि इसका पाठ किया जाए तो उसे निश्चय ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में तरक्की पाना चाहते हैं तो देख लें ये वीडियो
Vastu Dosh for Electronics: सावधान! घर में बार-बार खराब हो रहे हैं TV-फ्रिज? खाली हो सकती है आपकी...
ब्रह्मांड के प्रथम संवाददाता देवर्षि नारद की जयंती: जानें 2026 में क्या है शुभ मुहूर्त और क्यों खास...
Daily horoscope : दैनिक राशिफल में जानें, नौकरी, पैसा और प्यार में क्या है खास?
M नाम वाले लोग क्यों लगते हैं रहस्यमयी? जानिए उनके स्वभाव की दिलचस्प बातें
क्यों हर इंसान अलग आवृत्ति पर जी रहा है? जानें प्राण और योग का गूढ़ रहस्य
Weekly Good Luck (11.05.2026 से 17.05.2026): जानें, इस हफ्ते क्या है आपका Lucky Charm
Mahatma Buddha Story : क्यों जरूरी है अच्छी बातों को जीवन में अपनाना, जानें महात्मा बुद्ध के गूढ़...
स्वर्ग की इच्छा रखने वाले और परमात्मा को पाने वालों में क्या अंतर है, जानें गीता का गहरा संदेश
Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो राशिफल 3 मई 2026
Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे? टैरो साप्ताहिक राशिफल 3 से 9 मई...
USD $
12/05/2026 07:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में कोई नई उपलब्धि...
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बेरोज़गारों को आज कहीं काम मिल सकता है। प्रेमी से किसी बात पर बहस हो सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती का प्लान बन सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। साझेदारी के व्यापार में आपको लाभ देखने को मिल सकता है। अगर कोई बात मन को परेशान कर रही है तो उसे...
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बिज़नेस करने वालों को धन लाभ हो सकता है। बच्चों को मिली सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। लंबे समय से चल रही परेशानी से राहत मिल सकती है। आज प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर के बुजुर्गों से कहासुनी होने की संभावना है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। पढ़ाई और नौकरी साथ कर रहे लोगों को संतुलन बनाए रखना होगा।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग काम के दबाव में रह सकते हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ...
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes