Budh Uday in Vrischika Rashi 2025: इन राशियों का शुरु होने वाला है Golden Phase

Edited By Updated: 25 Nov, 2025 12:36 PM

budh uday in vrischika rashi 2025

Budh Uday in Vrischika Rashi 2025: 26 नवंबर 2025, सुबह 6:01 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध का वृश्चिक राशि में उदय होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह संक्रमण मानसिक शक्ति, विश्लेषण क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है। बुध का यह उदय...

Budh Uday in Vrischika Rashi 2025: 26 नवंबर 2025, सुबह 6:01 बजे ग्रहों के राजकुमार बुध का वृश्चिक राशि में उदय होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह संक्रमण मानसिक शक्ति, विश्लेषण क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाता है। बुध का यह उदय कुछ विशेष राशि जातकों के जीवन में तेज प्रगति, धन लाभ और रुके हुए कार्यों की सिद्धि लेकर आएगा।

PunjabKesari Budh Uday in Vrischika Rashi 2025

बुध उदय 2025 का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र कहता है कि वृश्चिक में स्थित बुध व्यक्ति को गहरी सोच प्रभावशाली वाणी योजनाओं में सफलता आर्थिक स्थिरता देता है। देखिए, किन 4 राशियों पर इस उदय का सबसे अधिक शुभ असर पड़ेगा।

वृषभ राशि — आर्थिक उन्नति के बड़े योग
बुध का उदय वृषभ जातकों के लिए बेहद सौभाग्यशाली रहेगा। धन लाभ और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नई नौकरी मिलने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। वरिष्ठ अधिकारी आप पर विश्वास करेंगे और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। काम से जुड़ी यात्राएं सफलता लेकर आएंगी। यह समय करियर, वित्त और प्रतिष्ठा तीनों क्षेत्रों में प्रगति दिलाने वाला रहेगा।

मिथुन राशि — करियर में उछाल और नए अवसर
बुध मिथुन राशि के स्वामी होने के कारण इसका प्रभाव और भी शक्तिशाली रहेगा। प्रमोशन या सैलरी वृद्धि के योग। नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग के लिए शानदार मुनाफे के अवसर। जमीन-जायदाद में निवेश करने का भी उत्तम समय बन रहा है।

PunjabKesari budh grah

सिंह राशि — सफलता और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी
सिंह जातकों के लिए बुध का उदय विशेष फलदायी है। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। करियर में योजनाएं सफल होंगी। आय बढ़ाने और आर्थिक मजबूती के प्रबल संकेत है। सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। यह अवधि स्थिरता, आराम और उपलब्धियों से भरी रहेगी।

कन्या राशि — मेहनत का मिलेगा दोगुना फल
कन्या राशि के जातक भी बुध उदय से सबसे अधिक लाभ प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में बड़ा लाभ संभव है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह समय आपके लिए गोल्डन फेस बन सकता है।

बुध उदय 2025, इन 4 राशियों के लिए अवसरों, सफलता और आर्थिक वृद्धि का समय लेकर आया है। सही निर्णय, धैर्य और मेहनत इस अवधि में आपके भाग्य को और भी चमका सकते हैं।

PunjabKesari Budh Uday in Vrischika Rashi 2025

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!