छठ महापर्व हमें एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता: सीएम रेखा गुप्ता

Edited By Updated: 27 Oct, 2025 01:25 PM

cm rekha gupta on delhi chhath puja

नई दिल्ली (नवेादय टाइम्स): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का वह उज्जवल प्रतीक है जो हमें एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवेादय टाइम्स): मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का वह उज्जवल प्रतीक है जो हमें एकता, समरसता, स्वच्छता और श्रद्धा का संदेश देता है। उन्होंनेय यह भी कहा कि छठ केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, आस्था और सामूहिक सद्भाव का भी प्रतीक है। दिल्ली सरकार ‘विरासत भी और विकास भी’ के मंत्र के साथ प्रत्येक त्योहार को जन-सहभागिता और पारंपरिक गरिमा के साथ मना रही है। मुख्यमंत्री छठ महापर्व की खरना पूजा में भी शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर सरकार द्वारा छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। यह महापर्व केवल आस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सहयोग का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि छठ पर्व केवल एक धार्मिक आयोजन न होकर, स्वच्छता, संस्कृति और सुशासन का प्रतीक बने। सरकार यह सुनिश्चित किया है कि हर श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सके। इस बार छठ महापर्व की हर झलक भव्य, दिव्य और यादगार होगी। 

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति आभार का अनूठा प्रतीक है। सूर्योपासना और पर्यावरण संरक्षण का यह उत्सव हमें अनुशासन, शुद्धता और सामूहिकता का संदेश देता है। मुख्यमंत्री के अनुसार वह प्रार्थना करती हैं कि सूर्यदेव सबके जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रकाश फैलाएं और हमारी दिल्ली हमेशा उज्ज्वल, स्वच्छ और समृद्ध बनी रहे। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!