देश के सबसे अमीर भगवान गणेश की मूर्ति का अनावरण

Edited By Updated: 19 Sep, 2023 07:51 AM

countrys richest lord ganesha idol unveiled

महाराष्ट्र के मध्य मुंबई के किंग सर्कल में स्थित जी.एस.बी. सेवा मंडल ने भगवान गणपति का 360 करोड़ रुपए का बीमा कवर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मुंबई (वार्ता): महाराष्ट्र के मध्य मुंबई के किंग सर्कल में स्थित जी.एस.बी. सेवा मंडल ने भगवान गणपति का 360 करोड़ रुपए का बीमा कवर प्राप्त करते हुए देश के सबसे अमीर भगवान गणेश की मूर्ति का पहला लुक दुनिया के साथ सांझा किया। भगवान गणपति को रविवार को सिर से लेकर पैर तक लगभग 66.6 किलोग्राम सोने और 295 किलोग्राम चांदी से सजाया गया। 


जी.एस.बी. सेवा मंडल के न्यासी और प्रवक्ता अमित डी.पाई. ने कहा कि गणपति का 360 करोड़ रुपए से ज्यादा का बीमा किया गया है। इस वर्ष जी.एस.बी. सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का 69वां वर्ष है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!