Valmiki Jayanti: वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग

Edited By Updated: 04 Mar, 2024 07:49 AM

demand for national holiday on valmiki jayanti

द्वारका के ककरोला गांव में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज दिल्ली प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता धर्म समाज के संयोजक डॉक्टर विपिन पिव्हाल ने की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): द्वारका के ककरोला गांव में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज दिल्ली प्रदेश की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता धर्म समाज के संयोजक डॉक्टर विपिन पिव्हाल ने की। 

इस मौके पर समाज से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई तथा संगठन विस्तार पर जोर दिया गया और वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग भी उठाई गई। पिव्हाल ने कहा कि हमें शिक्षा के महत्व को पहचाना है।  हमें अपने बच्चों को शिक्षा अवश्य ही दिलानी है, जिससे कि बच्चे पढ़ लिखकर समाज और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने समाज के लोगो से अपील किया कि सभी भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज का विस्तार करने में अग्रणीय भूमिका निभाएं।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!