जयपुर में ध्यान फाउंडेशन का 6 दिवसीय श्वास और ध्वनि विज्ञान का शिविर का आयोजन

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 02:24 PM

dhyan foundation camp jaipur

ध्यान फाउंडेशन द्वारा जयपुर में 'श्वास विज्ञान और ध्वनि विज्ञान' पर आधारित एक छह-दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अश्विनी गुरु जी के सान्निध्य में साधक विभिन्न ऊर्जा अभ्यासों का गहन अनुभव प्राप्त करेंगे।

Dhyan Foundation Camp Jaipur : ध्यान फाउंडेशन द्वारा जयपुर में 'श्वास विज्ञान और ध्वनि विज्ञान' पर आधारित एक छह-दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अश्विनी गुरु जी के सान्निध्य में साधक विभिन्न ऊर्जा अभ्यासों का गहन अनुभव प्राप्त करेंगे। पंचकोश का विज्ञान-मनुष्य का अस्तित्व केवल भौतिक शरीर तक सीमित नहीं है। योग के माध्यम से शरीर के पांच कोशों का बोध होता है, जिनमें प्राण का सूक्ष्म प्रवाह निरंतर बना रहता है।

Dhyan Foundation Camp Jaipur

एक योगी केवल भौतिक स्वरूप को नहीं, बल्कि इन सूक्ष्म परतों को देखता है। आभा मंडल के विश्लेषण से मानसिक अवस्था और शारीरिक रोगों का सटीक ज्ञान संभव है। ध्यान फाउंडेशन ने मुंबई में 'इंडियन मेडिकल एसोसिएशन' (IMA) के डॉक्टरों की उपस्थिति में इस विज्ञान को प्रमाणित भी किया है।

सृष्टि की प्रत्येक वस्तु और शरीर का हर अंग एक विशिष्ट आवृत्ति पर कंपन करता है। श्वास वह माध्यम है जो इन विभिन्न स्तरों के बीच संवाद स्थापित करता है। सनातन क्रिया के माध्यम से श्वास पर नियंत्रण पाकर उच्च चेतना और सूक्ष्म इंद्रियों को जाग्रत किया जा सकता है। श्वास की गति और लय ही व्यक्ति के स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक विकास का निर्धारण करती है।

Dhyan Foundation Camp Jaipur

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!