just now
27 minutes ago
30 minutes ago
39 minutes ago
40 minutes ago
53 minutes ago
2 hours ago
3 hours ago
4 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
21 hours ago
22 hours ago
23 hours ago
1 day ago
Monday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
Edited By Lata,Updated: 27 Oct, 2019 09:07 AM
दीपावली खुशियों व उमंगों का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के साथ-साथ अन्य
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ दीपावली खुशियों व उमंगों का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के साथ-साथ अन्य महान विभूतियों तथा ऐतिहासिक घटनाओं का स्मरण भी कराता है। जैन संप्रदाय के प्रवर्तक श्री महावीर, वेदों के प्रकांड विद्वान स्वामी रामतीर्थ और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती का इस दीपमालिका के पर्व से गहरा संबंध है। आइए जानें- महावीर स्वामी जैन धर्म के प्रवर्तक श्री महावीर स्वामी वैशाली के राज परिवार में जन्मे थे। बचपन में उनको वर्धमान नाम से पुकारा जाता था। अकूत धन-संपत्ति होने के बावजूद वर्धमान का भौतिक सुखों में भी जी नहीं लगा, इसलिए 30 वर्ष की उम्र में उन्होंने आत्मज्ञान की लालसा में घर छोड़ दिया। अविराम 12 वर्ष तक भ्रमण करने पर उन्हें आत्मबोध महसूस हुआ। महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता सार्वकालिक है। बिहार की पावापुरी में उन्हें 72 वर्ष की आयु में निर्वाण प्राप्त हुआ। भगवान बुद्ध बौद्ध धर्म के प्रवत्र्तक भगवान गौतम बुद्ध का बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बौद्ध धर्म के समर्थकों व अनुयायियों ने 2500 वर्ष पूर्व लाखों दीपक जला कर दीपावली के दिन उनका स्वागत किया था। आज भी बौद्ध धर्म के अनुयायी दीपावली के दिन अपने स्तूपों पर अनगिनत दीपक प्रज्ज्वलित करके भगवान बुद्ध का स्मरण करते हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती आर्य समाज के संस्थापक और ‘सत्यार्थ प्रकाश’ महाग्रंथ के रचयिता स्वामी दयानंद सरस्वती गुजरात के निवासी थे। जिज्ञासु प्रवृत्ति होने के कारण स्वामी जी ने छोटी उम्र में ही घर का परित्याग कर संसार को अलग दृष्टि से देखा। बहुत घूमने-फिरने के बाद मथुरा के स्वामी विरजानंद से उनका संपर्क हुआ तथा उन्हें स्वामी विरजानंद से ही ज्ञान का मूल मंत्र मिला।स्वामी दयानंद के समय में हिन्दू धर्म में अनेक सामाजिक कुरीतियां, अंधविश्वास और आडम्बर पनप रहे थे। उन्होंने इन कुरीतियों से आम जनमानस को जागृत किया और वैदिक संस्कृति का पक्ष लिया। राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद करने और समाज में जागृति लाने वाला यह महापुरुष दीपावली के दिन हमसे सदा-सदा के लिए बिछुड़ गया। विश्वकर्मा पूजन शिल्पकला के अधिदेवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा दीपावली के दूसरे दिन शिल्पी वर्ग करता है। देवताओं के समस्त विमानादि तथा अस्त्र-शस्त्र इन्हीं के द्वारा निर्मित हैं। लंका की स्वर्णपुरी, द्वारिका-धाम, भगवान जगन्नाथ का श्रीविग्रह इन्होंने ही निर्मित किया। इनका एक नाम त्वष्टा है। सूर्य पत्नी संज्ञा इन्हीं की पुत्री हैं। इनके पुत्र विश्वरूप और वृत्र हुए। सर्वमेघ के द्वारा इन्होंने जगत की सृष्टि की और आत्मबलिदान करके निर्माण कार्य पूर्ण किया। भगवान श्री राम के लिए सेतु निर्माण करने वाले वानर राज नल इन्हीं के अंश से उत्पन्न हुए थे। हिन्दू शिल्पी अपने कर्म की उन्नति के लिए इनकी आराधना करते हैं। स्वामी रामतीर्थ स्वामी रामतीर्थ को वेदों के प्रकांड ज्ञाता और विद्वान के रूप में जाना जाता है। सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में गणित विषय के द्वारा एम.ए. परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाले स्वामी रामतीर्थ का जन्म पंजाब में हुआ था।स्वामी जी का बाल्य जीवन अत्यंत अभावों में बीता। अध्ययन के पश्चात् उन्होंने कालेज में अध्यापन का कार्य किया, घर-गृहस्थी भी बसाई लेकिन जब इनमें मन नहीं लगा तो वे संन्यासी बन गए। मात्र 33 वर्ष की आयु में उन्होंने भागीरथी (गंगा) नदी में जल समाधि ले ली। स्वामी शंकराचार्य शंकराचार्य का निर्जीव शरीर जब चिता पर रख दिया गया था तब सहसा उनके शरीर में इसी दिन पुन: प्राणों का संचार हुआ था। बंदी छोड़ दिवस के छठे गुरू हरगोबिंद साहब जी, जो ग्वालियर के किले में कैद थे, ने इस दिन ही स्वयं को तथा भारत के 52 राजाओं को मुगल शासक जहांगीर के कारागार से मुक्त करवाया था। इसी दिन से गुरु साहिब के नाम के साथ एक नाम और ‘बंदी छोड़’ जुड़ गया। इसी तरह गुरु साहिब ने बिना भेदभाव के सभी कैदियों को छुड़वाया। गुरु जी के अमृतसर पहुंचने की खुशी में बाबा बुड्ढा जी ने दीपमाला की थी। इसके बाद गुरु हरगोबिन्द साहिब ने मीरी-पीरी नाम से दो तलवारें रख कर सिखों में संत के साथ-साथ सिपाही होने की परम्परा भी शुरू की। स्वर्ण मंदिर का निर्माण कार्य भी इसी दिन शुरू किया गया था। अमृतसर की दीवाली इसी कारण प्रसिद्ध है।
Sri Harmandir Sahib: श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ व श्री वाल्मीकि तीर्थ में नतमस्तक...
Buddha Teachings: सफल और संतुलित जीवन के लिए बुद्ध वाणी से सीखें मौन का महत्व
Dr Ramvilas Vedanti : जानें, राम मंदिर आंदोलन में 25 बार जेल जाने वाले डॉ. रामविलास वेदांती की पूरी...
श्री रामनवमी उत्सव कमेटी द्वारा पंजाब भर में धार्मिक आयोजन करने वाली संस्थाओं का सम्मान समारोह शीघ्र
Gautama Buddha Story : क्या प्रवचन छोड़ना पाप है ? बुद्ध की इस कथा में छिपा है चौंकाने वाला जवाब
भगवान के सामने दीपक कितनी बार घुमाएं? जानें आरती की सही विधि
Bhagavad Gita : मनुष्य पाप क्यों करता है ? भगवान कृष्ण का एक जवाब बदल सकता है जीवन
Somwar Vrat Upay : भगवान शिव के आशीर्वाद के लिए अपनाएं ये सरल और शक्तिशाली उपाय
2025 के जाते-जाते शुक्र देव बनाएंगे इन 4 राशियों को धनवान, क्या आपकी राशि है शामिल?
राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में फेस रीडिंग मशीन से होगी कर्मियों की पहचान
USD $
22/12/2025 15:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
20.0
Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कामकाज में कोई रुका हुआ सौदा आगे बढ़ सकता है। घर में किसी सदस्य के बातचीत से मन हल्का कर सकते हैं।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बिज़नेस में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिल सकता है। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आज धैर्य से काम...
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। काम में नए विचार अपनाने से तरक्की के संकेत हैं। रिश्तों में बातचीत से गलतफहमी दूर होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य की चिंता से मन परेशान रहेगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस में आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। परिवार में सम्मान और सहयोग मिलेगा। कोई रुका काम आगे बढ़...
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आज किसी बात पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। बिज़नेस में साझेदारी से जुड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कामकाज के चलते यात्रा पर जाना पड़ सकता है। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। बिज़नेस में और मेहनत की ज़रुरत है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में मन लग सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। घर के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। राजनीतिक कार्यों में भाग ले...
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दोस्तों के साथ किसी स्थान की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातक काम में बदलाव के...
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। खुद का काम करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes