एकादशी पर करें विशेष उपाय, सुख-समृद्धि के साथ भाग्य में होगा बदलाव

Edited By Updated: 22 Feb, 2017 01:15 PM

do these measures on ekadashi

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है लेकिन फिर भी उसे सफलता की प्राप्ति नहीं होती। जिसके कारण उसे व पारिवारिक सदस्यों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना

कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है लेकिन फिर भी उसे सफलता की प्राप्ति नहीं होती। जिसके कारण उसे व पारिवारिक सदस्यों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से भाग्य को बदला जा सकता है। इसके साथ ही कुछ उपायों से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं अौर साथ में माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। 

 

एकादशी की शाम को तुलसी के सामने गाय के शुद्ध देसी घी का दीपक प्रज्वलित करें। उसके बाद ऊँ वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

 

हर मनोकामना पूर्ति के लिए एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करके पीले फूल अवश्य अर्पित करें। 

 

एकादशी के दिन खीर में तुलसी के पत्ते डाल कर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

 

एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फल, कपड़े अौर अनाज अर्पित करें। बाद में ये चीजें गरीबों को दान कर दें। 

 

पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। एकादशी को पीपल पर जल अर्पित करें। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

 

एकादशी के दिन सुहागिन स्त्रियों को घर बुलाकर फलाहार करवाएं अौर उन्हें सुहाग की सामग्री भी दें। 

 

एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

 

एकादशी को सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत होकर श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!