घर में रखना चाहते हैं गोल Dining Table तो...

Edited By Updated: 19 Oct, 2021 04:28 PM

feng shui round dining tablefengshui

वास्तु शास्त्र में मानव जीवन व उसके घर दुकान से जुड़ी कई तरह की बातों का वर्णन पढ़ने सुनने को मिलता है। अपनी वेबसाइट के माध्यम हम आपको समय समय पर इसमें बताई गई बातों से रूबरू करवाते रहते हैं,

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में मानव जीवन व उसके घर दुकान से जुड़ी कई तरह की बातों का वर्णन पढ़ने सुनने को मिलता है। अपनी वेबसाइट के माध्यम हम आपको समय समय पर इसमें बताई गई बातों से रूबरू करवाते रहते हैं, आज भी अपनी इसी कड़ी को बरकरार रखते हुए हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र में वर्णित डाइनिंग से जुड़ी जानकारी। बता दें न केवल भारत में बल्कि चीन में भी फेंगशुई वास्तु शास्त्र काफी प्रचलन में है। जिसके चलते न केवल चीन में ही चीनी वास्तु शास्त्र को अपनाया जाता है बल्कि भारत में भी इसको अपनाया जाना शुरू हो गया है। 

आज हम बात करने जा रहे हैं घर में रखे जाने वाले डाइनिं टेबल के बारे में। आप में से बहुत से लोगों ने देखा होगा या बहुत से घर में डाइनिंग डाइनिंग टेबल होगा भी, जिस पर एक साथ बैठकर खाना खाता हैं। कुछ घरों यही टेबल ड्राइिंग रूम आदि में भी रखा पाया जाता है। परंतु इसे रखने वाले कम ही लोग जानते हैं कि फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में गोल डाइनिंग रखना शुभ होता है या नहीं। 

दरअसल लोग अक्सर घर में तरह तरह के डाइनिंग टेबल घर की सजावट के तौर पर रखते हैं, परंतु वास्तु के अनुसार घर में किसी भी चीज़ को रखने से पहले वास्तु शास्त्र की जानकारी होना जरूरी होता है। तो आइए जानते हैं गोल डाइनिंग टेबल को क्यों घर में रखना अच्छा व शुभ होता है। 

फेंगशुई वास्तु शास्त्र के अनुसार गोल आकार वाली डाइनिंग घर में रखनी बेहद शुभ होती है। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं इस टेबल के लिए सम संख्या में कुर्सियां लानी चाहिए। 

कहा जाता है इसे घर में रखने से घर में किसी भी तरह के क्लेश नहीं होते। साथ साथ ही इसे घर में रखने से वहां के लोगों में आपसी सामंजस्य और सौहार्द बना रहता है।

इसके अलावा यह डाइनिंग भोजन के लिए, बैठकरूम में गमले रखकर सजाने के लिए, चर्चा या कैरम जैसे खेल को खेलने के लिए लिए भी होती है।

वास्तु शास्त्रियों के अनुसार डाइनिंग टेबल मकान में पश्चिम दिशा में होनी चाहिए। यह डाइनिंग टेबल के लिए सबसे उचित स्थान होता है। अगर इस दिशा में इसे स्थापित कर पाना संभव न हो तो इसे पूर्व दिशा में रखा जा सकता है। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!