Edited By Tanuja,Updated: 02 Apr, 2026 01:38 PM

बेलारूस के राष्ट्रपति Alexander Lukashenko ने युद्ध की तैयारी का बड़ा बयान देकर यूरोप में तनाव बढ़ा दिया है। रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच यह संकेत सैन्य सतर्कता, संभावित रणनीतिक बदलाव और नाटो देशों के साथ बढ़ती टकराव की आशंका को दर्शाता है।
International Desk: बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको (Alexander Lukashenko) ने एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा है कि उनका देश अब “शांति के समय” में नहीं है, बल्कि युद्ध की तैयारी कर रहा है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब Russia-Ukraine War के कारण पूरे यूरोप में तनाव लगातार बढ़ रहा है। लुकाशेंको ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट कहा कि बेलारूस युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आसपास के हालात को देखते हुए तैयार रहना जरूरी है।
🚨🚨BREAKING UPDATES 🚨
🇧🇾 Belarus President Drops Bombshell: "We Are Preparing for War"
Belarus President Alexander Lukashenko has made a strong statement about the future of his country. In a meeting with military leaders, he said, “There can be no peacetime. We are… pic.twitter.com/jNMPrHjOO8
— Corefrontline (@corefrontline) April 1, 2026
बेलारूस, रूस का करीबी सहयोगी है और उसने यूक्रेन युद्ध के दौरान मॉस्को का समर्थन भी किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान सिर्फ बयानबाजी नहीं, बल्कि एक रणनीतिक संकेत हो सकता है। इससे यह साफ होता है कि बेलारूस अपनी सेना को मजबूत कर रहा है और किसी भी संभावित संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहता है। बेलारूस की सीमाएं सीधे रूस और यूक्रेन के पास हैं, साथ ही कई NATO देशों के भी करीब हैं।
ऐसे में यह बयान नाटो और पश्चिमी देशों के लिए चिंता का विषय बन गया है। इसका असर आम जनता पर भी पड़ सकता है जैसे ज्यादा सैन्य अभ्यास, रक्षा बजट में बढ़ोतरी और सुरक्षा नियमों का सख्त होना। लोगों के जीवन में अस्थिरता बढ़ सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि बेलारूस सीधे किसी युद्ध में शामिल होगा या सिर्फ अपनी सुरक्षा मजबूत कर रहा है। लेकिन इतना जरूर है कि इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल मचा दी है और आने वाले दिनों में हालात पर सबकी नजर रहेगी।