सफलता के लिए अपनाएं गौतम बुद्ध का ये सूत्र

Edited By Updated: 31 Jul, 2019 10:14 AM

gautam buddha concept

गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें सुखी जीवन और सफलता पाने के सूत्र छिपे हैं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
गौतम बुद्ध के जीवन से जुड़े कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें सुखी जीवन और सफलता पाने के सूत्र छिपे हैं। अगर इन सूत्रों को जीवन में उतार लिया जाए तो हम कई परेशानियों से बच सकते हैं और अपने में किसी भी लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। ऐसे ही आज हम आपको उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा प्रसंग बताने जा रहे हैं, जिसमें बताया गया है कि आप अपनी लाइफ में कैसे सफल हो सकेंगे। 
PunjabKesari, kundli tv, गौतम बुद्ध
एक बार बुद्ध अपने शिष्यों के साथ किसी गांव में उपदेश देने जा रहे थे। गांव पहुंचने से पहले रास्ते में उन लोगों को जगह-जगह बहुत सारे गड्ढे खुदे हुए दिखाई दिए। महात्मा बुद्ध का एक शिष्य उन गड्ढों को देखकर सोचने लगा कि इनका रहस्य क्या है? उसने बुद्ध से पूछा कि तथागत कृपया मुझे इन गड्ढों का रहस्य बताएं, एक साथ इतने सारे गड्ढे किसने और क्यों खोदे हैं?
PunjabKesari, kundli tv, गौतम बुद्ध
गौतम बुद्ध ने शिष्य को जवाब दिया कि किसी व्यक्ति ने पानी की तलाश में इतने सारे गड्ढे खोदे हैं। अगर वह धैर्यपूर्वक एक ही जगह पर गड्ढा खोदता तो उसे पानी अवश्य मिल जाता, लेकिन वह थोड़ी देर गड्ढा खोदता और पानी न मिलने पर दूसरी जगह गड्ढा खोदना शुरू कर देता। इस कारण उसे कहीं भी पानी नहीं मिला।
PunjabKesari, kundli tv, गौतम बुद्ध
ऐसे में बुद्ध ने अपने शिष्यों को समझाया कि अगर कोई व्यक्ति किसी काम में सफल होना चाहता है तो उसे कड़ी मेहनत करनी होती है, लेकिन कड़ी मेहनत के साथ ही उसे अपने स्वभाव में धैर्य रखना भी जरूरी है। कभी-कभी लंबे समय तक मेहनत करने के बाद ही सफलता मिल पाती है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति को धैर्य बनाए रखना चाहिए, तभी सफलता मिलती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!