Gautam Adani Ayodhya Visit : हनुमान जयंती पर गौतम अदानी ने परिवार संग अयोध्या के राम मंदिर में किए दर्शन

Edited By Updated: 03 Apr, 2026 09:27 AM

gautam adani ayodhya visit

अयोध्या (प.स.): अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर अपने परिवार के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अयोध्या (प.स.): अदानी समूह के अध्यक्ष गौतम अदानी ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती पर अपने परिवार के साथ अयोध्या स्थित राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदानी और बेटे कर्ण अदानी भी मौजूद रहे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार अदानी परिवार ने मंदिर में विधिवत अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान श्री राम का आशीर्वाद लिया।

गौतम अदानी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जीवन मर्यादा, करुणा और कर्त्तव्य का प्रतीक है, जो हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जयंती के पावन अवसर पर इस पवित्र भूमि पर परिवार सहित आकर उन्हें अत्यंत संतोष मिला और उन्होंने देश की एकता एवं समृद्धि की कामना की।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!